Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिलते ही हो गया फरार

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिलते ही हो गया फरार
X
By NPG News

बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाले युवक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकियां देकर अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी पहचान लोरमी निवासी अनिस्र्द्ध राजपूत(26) से हुई। युवक कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेट का काम करता है। जान पहचान का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने धमकी दी। युवक ने नाबालिग के इंस्टाग्राम एकाउंट में भी कई अश्लील मैसेज भेजे। इसकी जानकारी स्वजन को हो गई। स्वजन ने पूछताछ की तो नाबालिग ने पूरी कहानी उन्हें बताई। इसके बाद परिजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।

Next Story