Begin typing your search above and press return to search.

Collector Transfer: Big breaking news कलेक्‍टर और डिप्‍टी कलेक्‍टरों का ट्रांसफर, आज जारी हो सकती है सूची, जानिए कौन- कौन से जिले हो सकते हैं प्रभावित

Collector Transfer: Big breaking news छत्‍तीसगढ़ में चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर चल रहा है। सरकार आज कलेक्‍टर और डिप्‍टी कलेक्‍टरों की तबादला सूची जारी कर सकती है।

Collector Transfer: Big breaking news कलेक्‍टर और डिप्‍टी कलेक्‍टरों का ट्रांसफर, आज जारी हो सकती है सूची, जानिए कौन- कौन से जिले हो सकते हैं प्रभावित
X
By Sanjeet Kumar

Collector Transfer रायपुर। विधानसभा चुनाव का समय जैसे- जैसे करीब आ रहा है प्रदेश में चुनावी तबादले तेज हो गए हैं। एक दिन पहले पुलिस महकमे में बड़े स्‍तर पर फेरबदल किया गया है। अब आज आईएएस और राज्‍य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अफसरों का नंबर लग सकता है। आईएएस के ट्रांसफर में कुछ जिलों के कलेक्‍टर बदलने की तैयारी है। इसका मंत्रालय और संचालनालय स्‍तर पर भी असर पड़ सकता है।

मंत्रालय के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार कलेक्‍टर और डिप्‍टी कलेक्‍टरों की ट्रांसफर लिस्‍ट तैयार है, उसे अंतिम रुप दिया जा रहा है। आज किसी भी समय जारी किया जा सकता है। इसमें नए जिलों के साथ ही कुछ बड़े जिले भी प्रभावित हो सकते हैं। इनमें सरगुजा, जीपीएम, कांकेर, कोरबा, जांजगीर- चांपा, सक्‍ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़ आदि जिला शामिल हैं।

चुनावी आयोग के मापदंड में सारे कलेक्‍टर फिट Collector Transfer

चुनाव आयोग के मापदंडों के हिसाब से देखा जाए तो राज्‍य के सभी कलेक्‍टर परफेक्‍ट हैं। यानी न तो कोई गृह जिले में पदस्‍थ और न ही किसी का भी कार्यकाल तीन वर्ष के करीब पहुंचा है। आयोग इन्‍हीं दो प्रमुख मापदंडों के आधार पर चुनाव पहले सभी श्रेणी के अफसरों के ट्रांसफर का आदेश देता है। राज्‍य के ज्‍यादातर कलेक्‍टरों का कार्यकाल अभी एक से डेढ़ साल का ही हुआ है।

Collector Transfer तीन महिला कलेक्‍टरों की हो सकती है छुट्टी

प्रदेश के 33 में से पांच जिलों की कमान इस वक्‍त महिला आईएएस अफसरों के हाथ में है। इनमें सबसे सीनियर कांकेर कलेक्‍टर प्रियंका शुक्‍ला है। शुक्‍ला 2009 बैच की आईएएस हैं। महिला कलेक्‍टरों में ऋचा प्रकाश चौधरी (2014) जांजगीर चांपा, नुपूर राशि पन्‍ना (2015) सक्‍ती, प्रियंका महोबिया (2016) पेंड्रा गोरेला मरवाही और डॉ. फरिहा आलम (2016) सारंगढ़- बिलाईगढ़ शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें दो को छोड़कर बाकी तीन को जिलों से वापस बुलाया जा सकता है। जिन दो महिला आईएएस की कलेक्‍टरी बरकरार रह सकती है उसमें एक नाम प्रियंका शुक्‍ला का बताया जा रहा है।

2017 बैच वालों का लग सकता है नंबर Collector Transfer

आईएएस ट्रांसफर लिस्‍ट में इस बार 2017 बैच के आईएएस अफसरों का कलेक्‍टरी के लिए नंबर लग सकता है। इस बैच में कुछ पांच अफसर हैं। इसमें आकाश छिकारा, गरियाबंद के कलेक्‍टर हैं। बाकी चार अफसरों को अभी जिला नहीं मिल पाया है। इनमें तीन राज्‍य के बड़े निगमों की कमान संभाल रहे हैं। इनमें रोहित व्‍यास भिलाई निगम के आयुक्‍त हैं। मयंक चतुर्वेदी रायपुर निगम की कमान संभाले हुए हैं। वहीं कुणाल दुदावत बिलासपुर निगम के आयुक्‍त हैं। वहीं चंद्रकांत वर्मा मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के एमडी हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से दो या तीन का नंबर लग सकता है।

कतार में डिप्‍टी कलेक्‍टर भी Collector Transfer

कलेक्‍टरों के साथ ही डिप्‍टी कलेक्‍टर रैंक के अफसरों की भी एक सूची बनी है। इसमें जिलों के डिप्‍टी और संयुक्‍त कलेक्‍टर रैंक के अफसर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव में इसी रैंक के अफसरों की भूमिका सबसे महत्‍वपूर्ण रहती है। सरकार की तरफ से इस रैंक के अफसरों की कल एक सूची जारी की गई थी। इसमें कुछ का ट्रांसफर हुआ था, लेकिन बाकी को उच्‍च वेतनमान देने का आदेश था। बताया जा रहा है कि इनकी भी ट्रांसफर लिस्‍ट आज जारी होगी।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story