Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर, एसपी बाइक परः दोनों शीर्ष अधिकारी ऐसे धुर नक्सल इलाके में पहुंचे, जहां कभी नक्सलियों की हुकूमत चलती थी, जनसमस्या शिविर में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर, एसपी बाइक परः दोनों शीर्ष अधिकारी ऐसे धुर नक्सल इलाके में पहुंचे, जहां कभी नक्सलियों की हुकूमत चलती थी, जनसमस्या शिविर में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
X
By NPG News

दन्तेवाड़ा, 8 नवम्बर 2021। दंतेवाड़ा के कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी डॉ0 अभिषेक सोनी धुर नक्सल प्रभावित इलाके में बाइक से पहुंचे। उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला था। जिला प्रशासन ने छिन्दगढ़ में आज जनसमस्या निवारण शिविर लगाया था, जहां कभी नक्सलियां के इशोर के बिना पत्ता नहीं हिलता था। लेकिन, आज बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

कलेक्टर दीपक सोनी ने पुरे प्रशासनिक अमले के साथ सबसे पहले इंद्रवती नदी पर निर्मित पुल पर पहुंचे और आने जाने वाले ग्रामीणों से बातचीत की। पूछा कि उन्हें पुल बनने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है। यहां से वे छिन्दनार में अयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे जहां देर शाम तक लगभग 370 आवेदन ग्रामीणों ने सौंपे थे। मूलभूत सुविधाओं और शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब ग्रामीणों को भटकने की जरूरत नहीं थी। क्योंकि वे आसानी से इस समस्या निवारण शिविर में पहुंचे थे। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के विधायक देवती महेन्द्र कर्मा ने गोंड़ी भाषा में अपने संबोधन के जरिए ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लिए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि नदी पार के उन गांवो में सालो से मूलभूत सुविधाओं योजनाओं के लिए लोगो को बड़ी मशक्त करनी पड़ती थी। अब उन्हें बुनियादी सुविधाओं योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांवो मे ही मिलने लगेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर में लोंगो के राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड प्रमाण पत्र, नक्शा खसरा, जन्म आय मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को देवगुड़ी के विकास के लिए 7 लाख रूपयें स्वीकृत किए गये है। तेन्दू पत्ता का बोनस 25 सौ रूपये से बढ़ाकर 4 हजार रूपये दिया जा रहा है। गांव-गांव में वनअधिकार पट्टा का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन की अभिनव पहल डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में 300 महिलाएं कार्यरत है। लोगों को मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिीनिक के माध्यम से अपने हाट-बाजार में उपचार मिल रहा है। सर्व समाज भवन के लिए प्रर्याप्त राशि उपलब्ध करायी गयी है। तुलिका कर्मा ने नदी पार की पंचायतों में निवासरत पढ़ी लिखी महिलाओं, बालिकाओं को बारसूर के डेनेक्स फैक्ट्री में रोजगार उपलब्ध कराये जाने की मांग की। कलेक्टर दीपक सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस जनसमस्या निवारण शिविर में अपनी समस्याओं मांगो को लिख कर दे। समाधान किया जायेगा। उनका प्रयास है कि जिले के दुर्गम क्षेत्रों को विकास कार्याे से जोड़ा जाये। सोनी ने कहा कि छिन्दनार, पाहुरनार 712 मीटर लंबे ब्रिज के निर्माण से तुमड़ीगुड़ा, करका, पाहुरनार आदि पंचायतें सीधे ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ जायेंगी। ब्रिज बनने से ग्रामीण कभी भी छिन्दनार, बारसूर आ जा सकते है। यह ग्रामवासियों के सहयोग से ही हो पाया है। कलेक्टर ने कहा कि बारसूर की डेनेक्स फैक्ट्री जिले में सबसे बेहतर कार्य कर रही है।

छिन्दनार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में देर शाम तक 370 आवेदन प्राप्त किये गये थे। जिनमें से अधिकांश का स्थल पर ही निराकरण किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नामांकन, बटवारा, आंगनबाड़ी, पेंशन, पंचायत भवन इत्यादि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में कठपुतली एवं नाट्यकला मंच बिलासपुर द्वारा योजनाओं से संबंधित कठपुतली डांस प्रस्तुत किया गया। शिविर स्थल में 4 नौनिहालों का अन्नप्राशन एवं 8 माताओं की गोदभराई की रस्मअदायगी की गई। जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सदस्य बैसू राम मण्डावी, सरपंच छिन्दनार संध्या शुक्ला, जनपद अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर कन्नौजे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा, जनपद सीईओ अमित भाटीया सहित क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण महिला, पुरूष उपस्थित थे।

Next Story