Begin typing your search above and press return to search.

CM का भावुक ट्वीट: जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भावुक ट्वीट, तस्वीरें शेयर कर कहा- 'परिवार स्थायी हमसफर'

CM का भावुक ट्वीट: जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भावुक ट्वीट, तस्वीरें शेयर कर कहा- परिवार स्थायी हमसफर
X
By NPG News

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है। साथ ही बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा है


कि जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है। जिनका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है। तस्वीरों में भूपेश बघेल अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।


जिनमें से एक तस्वीर में उनकी पत्नी उन्हें तिलक लगा रही हैं और दूसरे में उन्हें मिठाई खिलाते नजर आ रही हैं। ट्वीटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सीएम हाउस में भी सभी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और ओपन हाउस रखा गया है।

Next Story