Begin typing your search above and press return to search.

सिंहदेव के घर सीएम: अंबिकापुर में आज CM भूपेश का नाइट हाल्ट, बाबा रहेंगे या नहीं...टिकी प्रदेश की निगाहें

सिंहदेव के घर सीएम: अंबिकापुर में आज CM भूपेश का नाइट हाल्ट, बाबा रहेंगे या नहीं...टिकी प्रदेश की निगाहें
X
By NPG News

रायपुर, 10 मई 2022। सियासी दृष्टि से आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर बाद अंबिकापुर पहुंच रहे हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों की निगाहें इस बात पर टिकी है कि मंत्री टीएस सिंहदेव कार्यक्रम में पहुंचते हैं नहीं।

अभी तक क्लियर नहीं था कि सीएम अंबिकापुर जाएंगे या नही। राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें चल रही थी। मसलन, मुख्यमंत्री अंबिकापुर विधानसभा को अपने दौरे से अलग रखेंगे। लेकिन, कल शाम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद उनका कार्यक्रम जारी हुआ, उसमे अंबिकापुर विजिट भी शामिल था।

जाहिर है, मुख्यमंत्री 4 मई से सरगुजा के दौरे पर हैं। आज लुण्ड्रा विधानसभा इलाके में विभिन्न कार्यक्रम निबटाकर भूपेश शाम चार बजे अंबिकापुर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। अंबिकापुर में उनका कई कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वे महामाया मंदिर जाएंगे। इसके बाद आदिवासी सम्मेलन, फिर लोगों से मेल मुलाकात का कार्यक्रम है। वे कुछ संस्थाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके बाद अंबिकापुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। क्ल सुबह मीडिया से बात करेंगे।

वैसे तो सिंहदेव पूरे सरगुजा का प्रतिनिधित्व करते हैं, पर अंबिकापुर उनका अपना विधानसभा है। सीएम के सरगुजा के बाकी दौरे से अपने को अलग कर सिंहदेव बस्तर में थे। मगर आज उनके खुद का विधानसभा का मामला है। प्रोटोकॉल के हिसाब से मुख्यमंत्री अगर किसी मंत्री के क्षेत्र का भ्रमण करता है तो मंत्री को मौजूद रहना जरूरी है। अगर सिंहदेव आज के सीएम के कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए तो समझा जा सकता है, सियासी रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलना अब मुश्किल है। सियासी पंडित मानते हैं, इसके बाद पार्टी के दोनों ध्रुवों में टकराव और बढ़ेगा।

Next Story