Begin typing your search above and press return to search.

CM बोले - भाजपा दोमुंही: सीएम भूपेश बघेल का हमला, कहा - राजभवन में खेल कर रही भाजपा, विधानसभा से बड़ा हो गया क्या विभाग

CM बोले - भाजपा दोमुंही: सीएम भूपेश बघेल का हमला, कहा - राजभवन में खेल कर रही भाजपा, विधानसभा से बड़ा हो गया क्या विभाग
X
By NPG News

रायपुर। आरक्षण के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। सीएम ने कहा, भाजपा नेताओं के दो मुंह हैं। पहले आरक्षण का समर्थन कर रहे थे और अब क्या कर रहे हैं? सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा राजभवन में खेल कर रही है। क्या विधानसभा से विभाग बड़ा हो गया।

सीएम भूपेश ने कहा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार उन्हें गलत सलाह दे रहे हैं। शुरू में जो बात हुई थी, वह बिल्कुल ठीक हुई थी। आरक्षण किसी एक वर्ग का नहीं होता। आरक्षण सारे वर्गों के लिए होता है। इसके लिए बहुत सारे नियम होते हैं।क्या ये बात राजभवन को पता नहीं थी। विधानसभा से बड़ा हो गया है क्या कोई विभाग, जो विभागों से जानकारी ले रहे। विधानसभा से पारित होने के बाद विभागों से जानकारी नहीं ली जाती और कुल मिलकर ये है कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों राजभवन है और उनके द्वारा ही पूरा खेल हो रहा। ये ठीक नहीं है। पहले कुछ और स्टैंड था, अब वो स्टैंड बदलते जा रहे हैं।

सीएम ने कहा, आरक्षण केवल आदिवासियों के लिए नहीं है। हमने 32 प्रतिशत आदिवासियों को दिया, लेकिन उसके साथ साथ पिछड़े वर्ग का है। 12 प्रतिशत अनुसूचित जाति का था, उसे 13 प्रतिशत किया। पिछड़े वर्ग का 14 से 27 किया गया है।

Next Story