महंगाई पर सीएम भूपेश का केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला, कहा- रसोई गैस इतनी महंगी कि कोई खरीद नहीं पा रहा, कोल इंडिया को खत्म करने की साजिश

रायपुर, 02 अप्रैल 2022। सीएम भूपेश बघेल ने हैलीपैड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रसोई गैस इतनी महंगी हो गई है कि कोई खरीद नहीं पा रहा। महिलाएं परेशान हैं। एलपीजी पिछले 12-15 दिनों में 390 रुपए महंगा हो गया। पेट्रोल-डीजल रोज 80 पैसे बढ़ रहा है। 12 दिन में 10 बार बढ़ गया। भाजपा बताए कि अब महंगाई पर बात क्यों नहीं करते। धरना-प्रदर्शन क्यों नहीं करते। गैस रिफिलिंग का रेट 1.6 प्रतिशत है। इतना महंगा हो गया कि लोग गैस सिलेंडर ही नहीं भरवा रहे हैं।
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के आरोपों पर सीएम भूपेश ने कहा कि रमन सिंह ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित रखा। अब जब खैरागढ़ को सम्मान मिल रहा तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा। राज्य का विकास नहीं होने के आरोपों पर सीएम ने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा कोल इंडिया को खत्म करने की है, जिससे निजी हाथों में बेचा जा सके। सब कुछ बेच रहे हैं।
