Begin typing your search above and press return to search.

सीएम भूपेश ने पत्रकारों को दिया कांग्रेस सदस्य बनने का ऑफर, बोले....कांग्रेस में कई पत्रकारों ने उंचा मुकाम हासिल किया, सदस्यता अभियान पर कहा....

सीएम भूपेश ने पत्रकारों को दिया कांग्रेस सदस्य बनने का ऑफर, बोले....कांग्रेस में कई पत्रकारों ने उंचा मुकाम हासिल किया, सदस्यता अभियान पर कहा....
X
By NPG News

रायपुर,1 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस दस लाख सदस्य बनाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा

"जब मैं अध्यक्ष था तो चार लाख सदस्य थे, फिर बढ़कर 6 लाख 2 हज़ार 975 सदस्य बने. मोहन मरकाम जी का अब लक्ष्य है दस लाख सदस्य बनाने का"

सीएम बघेल ने कहा - "कांग्रेस पार्टी में पत्रकारों को विशेष सम्मान रहा है, बहुत से पत्रकार कांग्रेस से जुड़े रहे पत्रकारिता भी करते रहे हैं, मेरे राजनैतिक गुरु चंदूलाल चंद्राकर भी पत्रकार थे। मोतीलाल वोरा भी पत्रकारिता से राजनीति में आए और दो बार मुख्यमंत्री रहने के साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। बिलासपुर के बी आर यादव जी भी पत्रकार थे, पत्रकार भी इस अभियान में जूडें"

सन्नी अग्रवाल समेत जशपुर प्रकरण के संदर्भ में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- "अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी पर कार्यवाही बराबर होनी चाहिए.. कार्यवाही ना होने से असंतोष बढ़ता है"

Next Story