Begin typing your search above and press return to search.
पलटवार: संघ के बयान पर सीएम भूपेश बोले, कौशल्या मंदिर सभी का...फिर भी निमंत्रण भेज देता हूं

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के कौशल्या माता मंदिर दर्शन और गौठान भ्रमण के आमंत्रण पर संघ के मनमोहन वैद्य का बयान आया। उन्होंने कहा, कहां और किसे आमंत्रण दिया मुझे तो नहीं मिला है। मीडिया ने उनसे पूछा था कि सीएम भूपेश बघेल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को कौशल्या माता मंदिर देखने का आग्रह किया है। वैद्य के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा, कौशल्या माता का मंदिर सबका है। व्यक्तिगत निमंत्रण की आवश्यकता क्यों? मैंने तो सार्वजनिक रूप से न्योता दिया था। फिर भी अगर चाह रहे हैं तो मैं निमंत्रण लेकर किसी को भेज रहा हूँ।
Next Story
