Begin typing your search above and press return to search.

यूपी में सीएम भूपेश: भाजपा पर जमकर बरसे.. बोले - "यूपी सरकार मानसिक रूप से दीवालिया..ना करने को कुछ ना बताने को कुछ है..उत्तर प्रदेश इन्हें जवाब देगा"

यूपी में सीएम भूपेश: भाजपा पर जमकर बरसे.. बोले - यूपी सरकार मानसिक रूप से दीवालिया..ना करने को कुछ ना बताने को कुछ है..उत्तर प्रदेश इन्हें जवाब देगा
X
By NPG News

कुशीनगर 27 फ़रवरी 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की चुनावी सभाओं में भाजपा पर जमकर हमलावर हैं।मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा की सरकार को जुमलों की सरकार की संज्ञा दी है।मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि,भाजपा आपस में लड़वाकर मुद्दों से भटका रही है।उन्होंने आह्वान किया है कि जनता जब मतदान करने जाए तो खुद से जुड़े मुद्दों पर वोट करे।

सीएम भूपेश बघेल ने तल्ख तेवरों के साथ कहा - यूपी सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। इनके पास ना तो कुछ करने को है और न ही कुछ बताने को। भाजपा अंग्रेजी मानसिकता की है। मंदिर मस्जिद और जात धर्म के नाम पर लड़ा कर फूट डालो-राज करो के फार्मूले पर चलती हैl आज उत्तरप्रदेश के सामने यक्ष प्रश्न है कि कब तक यहां की जनता जाति-धर्म के आधार पर वोट करेगी? वे कब अपने मुद्दों पर वोट करेंगे? यदि जनता चाहती है कि उनकी समस्याएं हल हों तो वोट उन्हें देना होगा जो उनके मुद्दों की बात कर रही है। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो जनता की बात कर रही है।"*

उत्तर प्रदेश में बीते लंबे अरसे से यह क्रम रहा है कि हर चुनाव में सत्ता बदलती है। इसे लक्ष्य करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हर चुनाव में कुछ नया करते हैं। उत्तर प्रदेश आपको वर्तमान के सवालों के जवाब देता है"मुख्यमंत्री बघेल ने आरोप लगाया "कुशीनगर में चीनी मिले बंद हो गई। धान की कीमत आधा हो गई है। किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं मिल रहा है,और जनता के मुद्दों को उठा रहे विपक्षी नेताओ का हैलीकाप्टर रोका जा रहा है"इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं और कर्ज माफी, धान के सबसे अधिक दाम आदि का भी जिक्र किया।

Next Story