Begin typing your search above and press return to search.

कैंसर ग्रस्त शिक्षक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए सीएम भूपेश ने दिए 18 लाख, शिक्षक के परिवार ने जताया आभार

कैंसर ग्रस्त शिक्षक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए सीएम भूपेश ने दिए 18 लाख, शिक्षक के परिवार ने जताया आभार
X
By NPG News

रायपुर, 30 अक्टूबर 2021। ब्लड कैंसर से ग्रस्त शिक्षक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 लाख स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत राशि को ऑपरेशन करने वाले मुम्बई के अस्पताल को ट्रांसफर भी किया जा चुका है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रिकोकला निवासी शिक्षक रामदयाल साहू ब्लड कैंसर से पीडिटी है। इलाज के क्रम में उन्हें मुंबई के डॉक्टरों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत बतायी। इसके लिये मुंबई के अस्पताल ने 18 लाख रुपये से भी अधिक का स्टिमेट बताया। शिक्षक का परिवार इसे वहन करने में असक्षम था। लिहाजा उन्होंने संसदीय सचिव शकुंतला साहू से मदद की गुहार लगाई। संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने इसकी चर्चा मुख्यमंत्री से की और शिक्षक की समस्या के बारे में बताया। शिक्षक की आर्थिक स्थिति व इलाज की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षक रामदयाल साहू के इलाज के लिये 18 लाख रुपये स्वीकृत कर बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने वाले मुम्बई के अस्पताल को रकम भी ट्रांसफर कर दी है। जल्द ही शिक्षक का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। शिक्षक के परिवार ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री के साथ ही संसदीय सचिव शकुंतला साहू के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।


Next Story