Begin typing your search above and press return to search.

बैठक में CM भूपेश की दो टूक - "सांप्रदायिक ध्रूवीकरण करने वालों को पहचानना और उन पर कड़ाई से नियंत्रण अनिवार्य.." "धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन पर भी हो जोर"

बैठक में CM भूपेश की दो टूक -  सांप्रदायिक ध्रूवीकरण करने वालों को पहचानना और उन पर कड़ाई से नियंत्रण अनिवार्य..  धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन पर भी हो जोर
X
By NPG News

रायपुर,21 अक्टूबर 2021। कलेक्टर कॉंफ़्रेंस का पहला दौर समाप्त हो गया है और अब से कुछ देर बाद दूसरा दौर शुरु होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान विभिन्न मसलों पर चर्चा की और संवाद किया साथ ही जिस विषय पर उन्होंने दो टूक अंदाज में कार्यवाही और सतर्क रहने की बात कही है, वह मसला सांप्रदायिकता और धर्म जाति आधारित ध्रूवीकरण है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कलेक्टरों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक निर्देश दिए

"वे कौन लोग हैं जो सांप्रदायिक रुप से ध्रुवीकरण करते हैं, वे कौन तत्व हैं जो जाति धर्म के आधार पर लामबंदी करते हैं, जब कोई मुद्दा ना मिले तो इन मुद्दों पर आते हैं, उनकी पहचान और उन पर कड़ाई से नियंत्रण बेहद जरुरी है, बल्कि अनिवार्य है, उन्हें पहचानिए और नियंत्रित करिए"

इसके साथ साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फसलों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कलेक्टर कॉंफ़्रेंस में कहा

"धान के साथ साथ अन्य फसलें ली जाएँ इसे लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना बनाकर उस पर काम करिए, यह जरुरी है कि किसान केवल धान पर ही केंद्रित ना रहे"

कलेक्टरों के लिए बैठक का पहला चरण इस मायने में बेहद सूखद था कि कोई कड़े तेवर या फटकार का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन अब से कुछ देर बाद जबकि लंच सभी का हो चुका होगा, बैठक का दूसरा चरण शुरु होगा और तब क्या होता है इस पर नज़रें टिकी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले चरण की बैठक के बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकले और उनका इंतज़ार कर रहे पत्रकारों को उन्होंने हंसते हुए कहा

"अभी नही.. शाम को.."

ज़ाहिर है अभी कलेक्टर कॉंफ़्रेंस के दूसरे चरण की बैठक होनी है, अभी और विषय हैं जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद सीएम बघेल पत्रकारों से संवाद करेंगे। पंक्तियों के लिखे जाने तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूबारा सर्किट हाउस पहुँचे हैं और दूसरे चरण की बैठक शुरु हो गई है।

Next Story