Begin typing your search above and press return to search.

'रन फॉर सीजी प्राइड' को सीएम भूपेश बधेल ने दिखाई हरी झंडी, "स्वाभिमान और गर्व" के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, दो श्रेणियों की दौड़ में आकर्षक पुरस्कार भी

रन फॉर सीजी प्राइड को सीएम भूपेश बधेल ने दिखाई हरी झंडी, स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, दो श्रेणियों की दौड़ में आकर्षक पुरस्कार भी
X
By NPG News

रायपुर 14 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ सरकार का तीन बर्ष पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब से कुछ देर पहले रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजधानी के गांधी उद्यान के पास मुख्यमंत्री ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर फिर अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी। दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक (मजार चौक), इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक व 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक श्रेणी रखी गई है।

इस वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इनके लिए कलेक्टर चौक, राजभवन चौक के आगे सी.जी. आर.आर.डी.ए., इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दोनों वर्गों के प्रतिभागियों को अलग-अलग दूरी तय करनी होंगी। इसके साथ ही फोटोग्राफी, स्लोगन, रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

Next Story