Begin typing your search above and press return to search.

CM बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा - बुलडोज़र नाथ*: गोरखपुर में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में दिया बयान

CM बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा - बुलडोज़र नाथ*: गोरखपुर में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में दिया बयान
X
By NPG News

लखनऊ,31 अक्टूबर 2021। कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी आदित्यनाथ को "बुलडोज़र नाथ" का विशेषण दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने गोरखपुर में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए उक्ताशय की बातें कहीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे आक्रामक तेवर से कहा -

*"ये उस परंपरा के लोग हैं जो महात्मा गांधी के पाँव छूकर नाथूराम की तरह गोली मारते हैं, हम महात्मा गांधी इंदिरा की परंपरा के लोग हैं, ये बदला ले रहे हैं ये किसानों का दलितों का घर तोड़ रहे हैं, इनका नाम योगी आदित्यनाथ नही बुलडोज़र नाथ होना चाहिए"*

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह और निर्वाचन क्षेत्र है। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में उमड़ी भीड़ ने राजनैतिक समीक्षकों का ध्यान खींचा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चिर परिचित तल्ख़ और आक्रामक तेवरों से बेहद कमजोर कांग्रेस को मतपेटियों में कितना मज़बूत कर पाएगी यह कह पाना अभी मुश्किल है लेकिन यह तल्ख़ तेवर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जरुरत है इसमें कोई शक नहीं। जबकि मुख्यमंत्री बघेल भाषण दे रहे थे, उनके तीखे तल्ख़ तेवर की बोली भाषा पर मंच में मौजुद लोगों के चेहरे पर मुग्धता और सराहना की मुस्कराहट थी, जिसमें बिलाशक प्रियंका गांधी की खिलखिलाहट उल्लेखनीय है।

Next Story