Begin typing your search above and press return to search.

CM बघेल पहुँचे जंजगिरी वीडियो: कुश के सोंटे की निभाई परंपरा.. मंगल कामना और शुभ के लिए कुश के सोंटे का प्रहार सहते हैं लोग

CM बघेल पहुँचे जंजगिरी वीडियो: कुश के सोंटे की निभाई परंपरा.. मंगल कामना और शुभ के लिए कुश के सोंटे का प्रहार सहते हैं लोग
X
By NPG News

दुर्ग, 5 नवंबर 2021/परंपरानुरुप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की मंगल कामना और शुभ का भाव लिए तथा विघ्नों के नाश के लिए कुश से बने सोटे का प्रहार सहने ग्राम जंजगिरी पहुंचे। ग्रामीण शबीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोटे का प्रहार किया। इससंबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह प्राचीन परंपरा है कि इस तरह सोटे का प्रहार विघ्नों का नाश करने वाला है साथ ही सुख और समृद्धि लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा

"गोवर्धन पूजा गोवंश की समृद्धि की परंपरा की पूजा है जितना समृद्ध गोवंश होगा उतनी ही हमारी तरक्की होगी। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा इतनी लोकप्रिय होती है। लोग साल भर इसका इंतजार करते हैं एक तरह से यह पूजा गोवंश के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक भी है। हर साल आप लोगों के बीच मैं सुबह-सुबह पहुंचता हूं और मुझे बहुत खुशी होती है। गोवर्धन पूजा लोक के उत्सव की परंपरा है। हमारे पूर्वजों ने बहुत सुंदर छोटी-छोटी परंपराओं का सृजन किया और इन परंपराओं के माध्यम से हमारे जीवन में उल्लास भरता है।"

मुख्यमंत्री बघेल ने संकल्प लिया

"अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अपनी व्यवस्था में शीर्षस्थ स्थान देंगे क्योंकि परंपरा से हमारा अस्तित्व भी है परंपरा से हमारे मूल्य भी हैं।"

Next Story