Begin typing your search above and press return to search.
सीएम बघेल की दो टूक: झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट आई पर उसे सार्वजनिक नहीं करेंगे..क्योंकि जाँच अधूरी है.. आयोग सचिव के पत्र का दिया हवाला

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
रायपुर,12 नवंबर 2021। झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट के सरकार के पास पहुँचने के बाद सरकार अब जबकि नई न्यायिक जाँच की घोषणा कर चुकी है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है
*"झीरम न्यायिक जाँच की यह रिपोर्ट सरकार के पास आ चुकी है, पर उसे सार्वजनिक नहीं करेंगे क्योंकि यह जाँच अधूरी है"*
मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ रमन सिंह के बयान जिसमें कि उन्होंने नई जाँच को न्यायालय का अपमान बताया था के जवाब में कहा
*"आयोग के सचिव का पत्र है जिसमें जाँच अधूरी होने का लेख है, मैंने विधि विभाग से सलाह माँगी और उस अनुरुप आगे कार्यवाही की गई, इसमें न्यायालय का अपमान कहाँ से हो गया है"*
Next Story
