
नईदिल्ली 18 मई 2022 I इस वीडियो में एक शातिर आंटी एक दुकान से मोबाइल चुराती हुई नजर आ रही हैं. आंटी के मोबाइल चुराने की ट्रिक देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. आंटी ने बहुत ही शातिराना अंदाज से मोबाइल पर हाथ साफ किया. आंटी जिस तरह से मोबाइल चोरी करती हैं, उसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंटी एक दुकान के भीतर अपने बगल में खड़ी महिला के पर्स से किस तरह मोबाइल चोरी कर लेती हैं.
आंटी जिस तरह से मोबाइल चोरी करती हैं, उसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंटी एक दुकान के भीतर अपने बगल में खड़ी महिला के पर्स से किस तरह मोबाइल चोरी कर लेती हैं. आंटी की हरकत देख नेटिजन्स भी हैरान हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुकान पर काफी भीड़ लगी हुई है. लोग सामान लेने के लिए जल्दी कर रहे थे. तभी वहां पर एक आंटी आती है. यह आंटी थोड़ी सी जगह में खड़ी हो जाती हैं. इसके बाद वह दुकानदार से कुछ सामान मांगती हैं. इस दौरान वह बगल में खड़ी एक महिला के पर्स में अपना हाथ डाल देती है. वह बहुत ही शातिराना अंदाज से महिला का मोबाइल चुरा लेती हैं. इसके बाद बड़ी ही चालाकी के साथ उस फोन को अपने पर्स में डालकर आंटी वहां से चलते बनती हैं.
