Begin typing your search above and press return to search.

इमेज सोर्स- NPG News
जगदलपुर। जगदलपुर में कल से भारी बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर हैं। सड़कें भी जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने जगदलपुर में कल येलो अलर्ट घोषित किया था। आज और आने वाले कल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।
लगातार मूसलाधार बारिश को देखते जगदलपुर के कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के आदेशानुसार व्हाट्सएप में सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। एनपीजी से बात करते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया, लगातार हो रही बारिश को देखते एहतियात के तौर पर आज स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है, ताकि बच्चों को कोई नुकसान हो।
Next Story
