Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में तहसीलों की संख्या बढ़कर हुई 227, CM भूपेश ने किया कैबिनेट से पहले नई तहसीलों और SDM ऑफिस का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में तहसीलों की संख्या बढ़कर हुई 227, CM भूपेश ने किया कैबिनेट से पहले नई तहसीलों और SDM ऑफिस का शुभारंभ
X
By NPG News

रायपुर। राज्य में अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हो गई है। कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई तहसीलों का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन किये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन करेंगे। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग हो गए है।

मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन भी करेंगे। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो गए।

गौरतलब है कि नवीन अनुविभाग एवं तहसीलों की स्थापना से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी, शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी। विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

Next Story