Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर की हत्या....

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर की हत्या....
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक युवक पत्नी पर चरित्र संदेह करता था और इसी बात को लेकर आये दिन दोनों का विवाद होता रहता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अम्लीडीह थाना राजेंद्र नगर की है।

जानकारी के मुताबिक, अम्लीडीह सेंट जोशफ कॉलोनी में प्लॉट नंबर 16 में सुरेंद्र साहू 30 वर्ष अपनी पत्नी मिनी साहू 30 वर्ष के साथ रहता था। 2 वर्ष पूर्व ही दोनों ने सामाजिक विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों का आये दिन विवाद होता रहता था। मृतक सुरेंद्र साहू पत्नी मिनी साहू के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों का विवाद होता रहता था।

आज सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई और फिर पत्नी ने घर मे पड़े लोहे के रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story