Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में लुटेरी लड़कियां: बात करते पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार लड़कियों ने मोबाइल लूटा, सीसीटीवी में कैद घटना

छत्तीसगढ़ में लुटेरी लड़कियां: बात करते पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार लड़कियों ने मोबाइल लूटा, सीसीटीवी में कैद घटना
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही मोबाइल लूट की घटनाओं ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए है। अब इस काम मे लड़कियां भी पीछे नहीं है। सिविल लाइन क्षेत्र में ठीक इसी तरह का एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां पर मोबाइल पर बात कर रहे युवक का मोबाइल लड़कियों ने लूट लिया। घटना में लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरी के गांधी नगर निवासी भोला राम डोंगरे ने सिविल लाइन थाने के लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि वो सिटी सेंटर बाटा शोरूम में काम करता है और हर दिन की तरह बुधवार को भी रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर पैदल अपने घर गांधीनगर आ रहा था। इस दौरान माता गैरजा जय भोले काम्प्लेक्स के पास पहुंचा था कि पीछे से दो पहिया वाहन सवार एक लड़का और पीछे बैठी तीन लड़की आये। पीछे बैठी एक लड़की ने उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story