Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर: अगले 24 घंटो के दौरान होगी बारिश, कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर: अगले 24 घंटो के दौरान होगी बारिश, कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

नईदिल्ली। इन दिनों कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से लोग परेशान है और मानसून का इंतेजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडलीय स्तर तक फैला हुआ है। सिक्किम से दक्षिण झारखंड तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। पश्चिम मध्य और आंध्र प्रदेश तट से सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत स्तर से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान, असम और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story