Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: आने वाले दो दिनों तक कड़ाके की पड़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: आने वाले दो दिनों तक कड़ाके की पड़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से फिर से ठंड और शीत लहर ने दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से कई जिलों में कड़कड़ाती सर्दी पड़ रही है। मैदानी इलाके की बात करें तो न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। रात में शीत लहर के साथ ठंड भी कड़ाके की रहेगी। आने वाले एक दो दिन इसी तरह से ठंडी का सामना प्रदेश के लोगों को करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आज रात से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ जो अधिक सक्रिय होगा, 20 जनवरी को पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम तापमान कोरिया जिले में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में तापमान 16.9 डिग्री, बिलासपुर में 14.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 10.2 डिग्री, अंबिकापुर में 8.8 डिग्री, जगदलपुर में 14.4 डिग्री, दुर्ग में 12.6 डिग्री और राजनांदगांव में 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति की उम्मीद है।दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में हवा की दिशा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के करीब आने के कारण अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।


Next Story