Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट से तीन मजदूरों की मौत, कई गंभीर, पुलिस मौके पर...

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट से तीन मजदूरों की मौत, कई गंभीर, पुलिस मौके पर...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना आ रही है। मौके पर पुलिस के मौके पर पहुंचे हुए है। घटना हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री है। दोपहर में फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। और गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर लाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर आफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस भी घटना स्थल पर है और हादसों के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले थे।

मृतकों में लाकेश कुमार गायकवाड़ (21 वर्ष), शत्रुहन लाल वर्मा (27 वर्ष) मुण्डपार, उमेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story