Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ लू अलर्ट: इन 8 जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी, यहां होगी बारिश...प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी रहेगा जारी

छत्तीसगढ़ लू अलर्ट: इन 8 जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी, यहां होगी बारिश...प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी रहेगा जारी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी से लोग हलकान है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह 9 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरसने लगती है। लेकिन अभी इससे राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ऐसे ही मौसम रहने के आसार बताए हैं।

प्रदेश के जिन जिलों के लिए लू अलर्ट जारी किया गया है उनमें...कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, दुर्ग,राजनांदगांव शामिल है।

रायगढ़ और महासमुंद के लिए अच्छी खबर है। यहां पर आने वाले 24 घंटो के दौरान बारिश हो सकती है। लोगों को इस भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, डिप्रेशन अब राजस्थान के मध्य भागों पर है। यह पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और आज रात 18 जून तक एक गहरे निम्न दबाव में कमजोर हो सकता है।

एक ट्रफ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से झारखंड होते हुए दक्षिण ओडिशा तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण, मध्य और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश का हिस्सा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी और धूल भरी आंधी चल सकती है। पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बन सकती है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story