Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: CG 1951 का पहला चुनाव: 7 सीटों से चुने गए थे 10 सांसद, जानिए...पहले चुनाव में कितने प्रत्‍याशी थे मैदान में और कितने थे वोटर

Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन पहला आम चुनाव 1951-52 में हुआ। तब छत्‍तीसगढ़ मध्‍य प्रदेश का हिस्‍सा था। पहले चुनाव में राज्‍य की 7 सीटों से 10 सांसद निर्वाचित हुए थे। इनमें दो निर्दलीय भी शामिल थे।

Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: CG 1951 का पहला चुनाव: 7 सीटों से चुने गए थे 10 सांसद, जानिए...पहले चुनाव में कितने प्रत्‍याशी थे मैदान में और कितने थे वोटर
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ देश के युवा राज्‍यों में शामिल है। इस राज्‍य को बने अभी 24 साल हुए हैं, लेकिन अविभाजित मध्‍य प्रदेश के रुप में इसका इतिहास काफी पुराना है। देश में 1951 में हुए पहले आम चुनाव के दौरान छत्‍तीसगढ़ मध्‍य प्रदेश का हिस्‍सा था। तब मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की कुल 23 सीटें थीं। इनमें 7 सीट छत्‍तीसगढ़ में थे। एमपी की 23 में से 22 सीटें सामान्‍य और एक सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित सीट थी। वह सीट छत्‍तीसगढ़ की बस्‍तर सीट थी। छत्‍तीसगढ़ की 7 सीटों से 3 से दो-दो सांसद चुने गए थे। इस तरह पहली निर्वाचित लोकसभा में छत्‍तीगसढ़ के 10 सांसद थे। इनमें 2 निर्दलीय थे।

जानिए... 1951 में छत्‍तीगसढ़ में कुल कितने वोटर थे और कितना हुआ था मतदान

1951 के पहले आम चुनाव में छत्‍तीसगढ़ की 7 सीटों पर कुल वोटरों की संख्‍या 38 लाख 97 हजार 224 थे। सबसे ज्‍यादा 8 लाख 4 हजार 512 वोटर सरगुजा-रायगढ़ सीट पर थे। बस्‍तर संसदीय क्षेत्र में वोटरों की संख्‍या 3 लाख 84 हजार 277 थी, जो सबसे कम था। कुल वोटरों में से 23 लाख 96 हजार 841 ने मतदान किया था। प्रतिशत के लिहाज से सबसे ज्‍यादा 55. 65 प्रतिशत मतदान बस्‍तर में हुआ था। वहीं, बिलासपुर में सबसे कम 30.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बड़े क्षेत्र को जोड़कर बना था एक संसदीय सीट

पहले आम चुनाव के दौरान प्रत्‍येक लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा बहुत बड़ा था। इस वजह से उनके नाम में एक साथ दो या उससे अधिक क्षेत्रों को शामिल किया गया था। सरगुजा और रायगढ़ के नाम से एक सीट था। बिलासपुर स्‍वतंत्र सीट के साथ एक सीट का नाम बिलासपुर- रायपुर- दुर्ग था। इसी तरह दुर्ग और बस्‍तर के नाम पर एक-एक सीट थी। साथ बस्‍तर- दुर्ग भी एक सीट थी।

इन 3 सीटों से चुने गए थे 2-2 सांसद

सरगुजा- रायगढ़, बिलासपुर और बिलासपुर-दुर्ग- रायपुर सीट से एक साथ 2-2 सांसद चुने गए थे। वहीं, बाकी सीटों से एक-एक सांसद निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे थे। बिलासपुर-दुर्ग- रायपुर सीट से सर्वाधिक 9 उम्‍मीदवारों ने भाग्‍य आजमाया था। वहीं, बिलासपुर से 8, सरगुजा- रायगढ़ से 7, दुर्ग और दुर्ग- बस्‍तर सीट से 4-4 उम्‍मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। महासमुंद और बस्‍तर सीट पर केवल 2-2 प्रत्‍याशी थे।

पहले चुनाव में 2 निर्दलीय भी जीतकर गए थे संसद

छत्‍तीसगढ़ की 7 सीटों से चुने गए 10 सांसदों में 2 निर्दलीय थे। इनमें एक सरगुजा- रायगढ़ सीट से चुने गए महाराज कुमार चंडिकेश्वर शरण सिंह जूदेव थे। वहीं दूसरे बस्‍तर से सीट से चुने गए मुचाकी कोसा थे।

छत्‍तीसगढ़ से पहले निर्वाचित सांसद

क्रं.लोकसभा सीटनिर्वाचित सांसदपार्टी

1.

सरगुजा रायगढ़

बाबूनाथ सिंह

कांग्रेस



महाराज कुमार चंडिकेश्वर शरण सिंह जूदेव

निर्दलीय

2.

बिलासपुर

सरदार अमरसिंह सहगल

कांग्रेस



रेशमलाल

कांग्रेस

3.

बिलासपुर दुर्ग रायपुर

भूपेन्द्रनाथ मिश्रा

कांग्रेस



अगमदास

कांग्रेस

4.

महासमुंद

शेओदास डागा

कांग्रेस

5.

दुर्ग

डब्ल्यू.एस. किरोलिकर

कांग्रेस

6.

दुर्ग बस्तर

भगवती चरण शुक्ला

कांग्रेस

7.

बस्तर (अनुसूचित जनजाति)

मुचाकी कोसा

निर्दलीय








Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story