Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 तीन तिगाड़ा : कहीं अपनों ने तो कहीं परायों ने खड़ी की माननीयों की मुश्किलें, कहीं कुछ वोटों से जीते तो कहीं हो गई हार

Chhattisgarh Assembly Election 2023 तीन तिगाड़ा : कहीं अपनों ने तो कहीं परायों ने खड़ी की माननीयों की मुश्किलें, कहीं कुछ वोटों से जीते तो कहीं हो गई हार
X
By Manoj Vyas

Chhattisgarh Assembly Election 2023

मनोज व्यास @ NPG.News

रायपुर. तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा... यह कहावत तो सबने सुनी ही होगी, कहीं प्रयोग भी की होगी. आज की कहानी चुनावी तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा यानी त्रिकोणीय संघर्ष की है. छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस और बसपा गठबंधन ने कई दिग्गजों को त्रिकोणीय संघर्ष में उलझा दिया. 15 साल की सत्ता के बाद एंटी एन्कमबेंसी से जूझ रही भाजपा के यह कुछ स्थानों पर यह मददगार साबित हुई, लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी. ऐसी एक दो नहीं, बल्कि 38 सीटें थीं, जहां त्रिकोणीय संघर्ष के हालात बने. कई स्थानों पर तो अपनों ने ही मुश्किलें खड़ी कर दी. 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो कांग्रेस और भाजपा दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि दोनों में ही बड़े पैमाने पर टिकट काटने की चर्चा है. वहीं, आम आदमी पार्टी दोनों दलों के नाराज नेताओं पर नजर बनाकर रखी हुई है. ऐसे में और ज्यादा सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष हो सकता है. पहले उन सीटों के बारे में जान लें, जहां 2018 में बने थे त्रिकोणीय संघर्ष के हालात...

भरतपुर सोनहत

1. गुलाब कमरो, कांग्रेस – 51732 वोट

2. चंपादेवी पावले, भाजपा – 35199 वोट

3. श्याम सिंह मरकाम, गोंगपा – 26632 वोट

मनेंद्रगढ़

1. डॉ. विनय जायसवाल, कांग्रेस – 35507 वोट

2. श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा – 31434 वोट

3. लखन लाल श्रीवास्तव, जोगी कांग्रेस – 12840

प्रेमनगर

1. खेलसाय सिंह, कांग्रेस – 66475

2. विजय प्रताप सिंह, भाजपा – 51135

3. जयनाथ सिंह केराम, गोंगपा – 26388

रामानुजगंज

1. बृहस्पत सिंह, कांग्रेस – 64580

2. रामकिशुन सिंह, भाजपा – 31664

3. विनय पैकरा, निर्दलीय – 29241

रायगढ़

1. प्रकाश नायक, कांग्रेस – 69062

2. रोशन लाल, भाजपा – 54482

3. विजय अग्रवाल, निर्दलीय – 42914

सारंगढ़

1. उत्तरी जांगड़े, कांग्रेस – 101834

2. केराबाई मनहर, भाजपा – 49445

3. अरविंद खटकर, बसपा – 31083

रामपुर

1. ननकीराम कंवर, भाजपा – 65048

2. फूल सिंह राठिया, जोगी कांग्रेस – 46873

3. श्याम लाल कंवर, कांग्रेस – 44261

कटघोरा

1. पुरुषोत्तम कंवर, कांग्रेस – 59227

2. लखनलाल देवांगन, भाजपा – 47716

3. गोविंद सिंह राजपूत, जोगी कांग्रेस – 30509

पाली तानाखार

1. मोहित राम, कांग्रेस – 66971

2. हीरा सिंह मरकाम, गोंगपा – 57315

3. रामदयाल उइके, भाजपा – 32155

मरवाही

1. अजीत जोगी, जोगी कांग्रेस – 74041

2. अर्चना पोर्ते, भाजपा – 27579

3. गुलाब सिंह राज, कांग्रेस – 20040

कोटा

1. डॉ. रेणु जोगी, जोगी कांग्रेस – 48800

2. काशीराम साहू, भाजपा – 45774

3. विभोर सिंह, कांग्रेस – 30803

लोरमी

1. धर्मजीत सिंह, जोगी कांग्रेस – 67742

2. तोखन साहू, भाजपा – 42189

3. शत्रुहन चंद्राकर, कांग्रेस – 16669

मुंगेली

1. पुन्नूलाल मोहले, भाजपा – 60469

2. राकेश पात्रे, कांग्रेस – 51982

3. चंद्रभान बारमते, जोगी कांग्रेस – 32257

तखतपुर

1. रश्मि सिंह, कांग्रेस – 52616

2. संतोष कौशिक, जोगी कांग्रेस – 49625

3. हर्षिता पांडेय, भाजपा – 45622

बिल्हा

1. धरमलाल कौशिक, भाजपा – 84431

2. राजेंद्र शुक्ला, कांग्रेस – 57907

3. सियाराम कौशिक, जोगी कांग्रेस – 29613

बेलतरा

1. रजनीश सिंह, भाजपा – 49601

2. राजेंद्र साहू, कांग्रेस – 43342

3. अनिल टाह, जोगी कांग्रेस – 38308

मस्तूरी

1. डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा – 67950

2. जयेंद्र सिंह पाटले, बसपा – 53843

3. दिलीप लहरिया, कांग्रेस – 53620

अकलतरा

1. सौरभ सिंह, भाजपा – 60502

2. ऋचा जोगी, बसपा – 58648

3. चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस – 27667

जांजगीर चांपा

1. नारायण चंदेल, भाजपा – 54040

2. मोतीलाल देवांगन, कांग्रेस – 49852

3. ब्यासनारायण कश्यप, बसपा – 33505

चंद्रपुर

1. रामकुमार यादव, कांग्रेस – 51717

2. गीतांजलि पटेल, बसपा – 47299

3. संयोगिता जूदेव, भाजपा – 39638

जैजैपुर

1. केशव चंद्रा, बसपा – 64774

2. कैलाश साहू, भाजपा – 43087

3. अनिल चंद्रा, कांग्रेस – 38594

पामगढ़

1. इंदु बंजारे, बसपा – 50129

2. गोरेलाल बर्मन, कांग्रेस – 47068

3. अंबेश जांगड़े, भाजपा – 32676

बसना

1. देवेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस – 67535

2. संपत अग्रवाल, निर्दलीय – 50027

3. डीसी पटेल, भाजपा – 36394

महासमुंद

1. विनोद चंद्राकर, कांग्रेस – 49356

2. पूनम चंद्राकर, भाजपा – 26290

3. त्रिभुवन महिलांग, जोगी कांग्रेस – 24839

बिलाईगढ़

1. चंद्रदेव राय, कांग्रेस – 71936

2. श्याम कुमार टंडन, बसपा – 62089

3. डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा – 40623

भाठापारा

1. शिवरतन शर्मा, भाजपा – 63399

2. सुनील माहेश्वरी, कांग्रेस – 51490

3. चैतराम साहू, जोगी कांग्रेस – 45907

आरंग

1. डॉ. शिव डहरिया, कांग्रेस – 69900

2. संजय ढीढी, भाजपा – 44823

3. संजय चेलक, जोगी कांग्रेस – 27903

अभनपुर

1. धनेंद्र साहू, कांग्रेस – 76761

2. चंद्रशेखर साहू, भाजपा – 53290

3. दयाराम निषाद, जोगी कांग्रेस – 21324

राजिम

1. अमितेश शुक्ल, कांग्रेस – 99041

2. संतोष उपाध्याय, भाजपा – 40909

3. रोहित साहू, जोगी कांग्रेस – 23776

कुरूद

1. अजय चंद्राकर, भाजपा – 72922

2. नीलम चंद्राकर, निर्दलीय – 60605

3. लक्ष्मीकांता साहू, कांग्रेस – 26483

धमतरी

1. रंजना साहू, भाजपा – 63198

2. गुरुमुख सिंह होरा, कांग्रेस – 62734

3. आनंद पवार, निर्दलीय – 29163

डौंडीलोहारा

1. अनिला भेंडिया, कांग्रेस – 67448

2. लाल महेंद्र सिंह टेकाम, भाजपा – 34345

3. देवलाल ठाकुर, निर्दलीय – 21360

दुर्ग शहर

1. अरुण वोरा, कांग्रेस – 64981

2. चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा – 43900

3. प्रताप मध्यानी, जोगी कांग्रेस – 20634

बेमेतरा

1. आशीष छाबड़ा, कांग्रेस – 74914

2. अवधेश चंदेल, भाजपा – 49783

3. योगेश तिवारी, जोगी कांग्रेस – 28332

पंडरिया

1. ममता चंद्राकर, कांग्रेस – 100907

2. मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा – 64420

3. चैतराम राज, बसपा – 33547

खैरागढ़

1. देवव्रत सिंह, जोगी कांग्रेस – 61516

2. कोमल जंघेल, भाजपा – 60646

3. गिरवर जंघेल, कांग्रेस – 31811

मोहला मानपुर

1. इंद्रशाह मंडावी, कांग्रेस – 50576

2. कंचनमाला भूआर्य, भाजपा – 29528

3. संजीत ठाकुर, जोगी कांग्रेस – 28740

कोंटा

1. कवासी लखमा, कांग्रेस – 31933

2. धनीराम बारसे, भाजपा – 25224

3. मनीष कुंजाम, सीपीआई – 24549

पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर डॉ. अजय चंद्राकर के मुताबिक नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले नेता आगे चलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद करते हैं. ऐसे में सभी दलों के सामने प्रत्याशी चयन के समय यह चुनौती बनी रहती है कि किसे टिकट देना है और किसे नहीं. स्थानीय स्तर पर जो भी तात्कालिक समीकरण होते हैं, उसके आधार पर टिकट वितरण किया जाता है. हालांकि यह देखने में आता है कि जिस पार्टी की सरकार बनने या सरकार रिपीट होने की स्थिति रहती है, उसमें बगावत कम होती है.

2023 के चुनाव के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो निश्चित रूप से यह चुनौती दोनों दलों के सामने रहेगी, क्योंकि भाजपा में पहले ही गुजरात मॉडल की चर्चा हो रही है. कांग्रेस में भी परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट बांटने की चर्चा है. जाहिर है कि महत्वाकांक्षी नेता टिकट नहीं मिलने पर दूसरे दलों की ओर रुख करेंगे या आम आदमी पार्टी का विकल्प मिल सकता है. हालांकि यह देखना होगा कि आम आदमी पार्टी किस स्तर पर अपना संगठन तैयार करती है. इसके बाद भी बड़े चेहरों के जुड़ने से त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति को पैदा करेंगे ही.

मौसम विज्ञान फेल

छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव में एक बड़े नाम के पार्टी बदलने की चर्चा रही. यह नाम था रामदयाल उइके का. उइके तब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे. 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी प्रवेश किया था. उइके पहले भी भाजपा में थे और 1998 में मरवाही से भाजपा के विधायक थे. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जब अजीत जोगी मुख्यमंत्री चुने गए, तब उन्होंने मरवाही से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और उइके ने उनके लिए सीट छोड़ दी थी. इसके बाद वे जोगी के साथ ही रहे. 2018 में भाजपा में आए लेकिन हार गए.

रायगढ़ में भाजपा ने विजय अग्रवाल और रोशन अग्रवाल में से रोशन का चयन किया. रोशन की हार हुई, क्योंकि विजय अग्रवाल ने बड़ा गड्ढा किया. बसना में अघरिया वोट बैंक के लिए शिक्षा के कारोबार से जुड़े डीसी पटेल को उतारा लेकिन संपत अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया. वे भी नहीं जीत पाए. फिलहाल विजय और संपत दोनों भाजपा में हैं.

लोरमी सीट से धर्मजीत सिंह कांग्रेस के विधायक रहे. जोगी कांग्रेस बनने के बाद 2018 में इस पार्टी में आ गए और विधायक बने. फिलहाल उन्हें जोगी कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है. उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा है. विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत के साथ बैठक के बाद कांग्रेस में भी जाने की बातें आ रही हैं.

कुरूद में कांग्रेस के नीलम चंद्राकर और धमतरी में आनंद पवार ने समीकरण बिगाड़ा था. डौंडीलोहारा में देवलाल ठाकुर भाजपा के बागी हो गए थे. अभी प्रदेश प्रवक्ता हैं. इन पर भी नजर रहेगी. भाजपा और कांग्रेस में भी उम्रदराज नेताओं के बजाय उनके बेटों या करीबियों को टिकट देने जैसी बातें आ रही हैं. ऐसे में वहां भी समीकरण बिगड़ सकते हैं.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Chhattisgarh Assembly Election 2018 Chhattisgarh Assembly Election 2008 Chhattisgarh Assembly Election 2003

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story