Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 सरगुजा को मौका नहीं : सरगुजा ने कांग्रेस और भाजपा को बराबर मौका दिया पर नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला, पढ़ें आजादी से लेकर सभी चुनावों का ब्यौरा

Chhattisgarh Assembly Election 2023 सरगुजा को मौका नहीं : सरगुजा ने कांग्रेस और भाजपा को बराबर मौका दिया पर नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला, पढ़ें आजादी से लेकर सभी चुनावों का ब्यौरा
X
By Manoj Vyas

Chhattisgarh Assembly Election 2023

मनोज व्यास @ NPG.News

रायपुर. छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग भी बस्तर की तरह ही आदिवासी बहुल है. जंगल और आदिवासी संस्कृति से भरा पूरा है. सीट के मामले में देखें तो दो सीटें ज्यादा ही हैं, लेकिन राजनीतिक महत्व के हिसाब से देखें तो बस्तर से कम ही महत्व मिला है. सरगुजा संभाग ने भी प्रदेश को कई बड़े नेता दिए हैं, लेकिन जब नेतृत्व देने के मामले में सीपी एंड बरार से लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी धोखा हुआ है.

अविभाजित मध्यप्रदेश में पं. रविशंकर शुक्ल, पं. श्यामाचरण शुक्ल और मोतीलाल वोरा छत्तीसगढ़ प्रांत के थे. वहीं, अविभाजित मध्यप्रदेश में 1956 से लेकर 1998 तक सिर्फ चार बार भाजपा/जनता पार्टी की सरकार रही, लेकिन कोई भी छत्तीसगढ़ प्रांत का नहीं था. छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद जब पहली बार भाजपा के सीएम बनाने की बारी आई, तब दुर्ग संभाग से डॉ. रमन सिंह सीएम बनाए गए. उस दौरान नंदकुमार साय, दिलीप सिंह जूदेव जैसे नाम भी थे, जो सरगुजा संभाग के थे. हालांकि जूदेव का नाम कथित रिश्वत कांड में आया था, जिससे उनकी दावेदारी चली गई थी. बाद में वे बरी हो गए थे. इसके बाद उनका महत्व रहा, लेकिन फिर कभी सीएम पद की दावेदारी में उनका नाम नहीं आया.

इसी तरह सरगुजा संभाग से रामपुकार सिंह आठ बार के विधायक हैं. वर्तमान में जो नेता शीर्ष पर हैं, वे जब राजनीति में नहीं आए थे, तब रामपुकार सिंह विधायक बन चुके थे. हालांकि उनके साथ राजनीति में नंदकुमार साय भी आए थे, लेकिन वे भी हाशिये पर हैं. इसी तरह कांग्रेस के खेलसाय सिंह और भाजपा के लरंग साय का भी नाम है. दोनों विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया है. रामचंद्र सिंहदेव 1967 से 2003 के बीच 6 बार विधायक रहे. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम छठवीं बार के विधायक हैं. गणेशराम भगत और रामविचार नेताम पांच-पांच बार विधायक रहे.

राजनीतिक दलों के केंद्र में बस्तर

आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों की बात आती है, तब सरगुजा का उल्लेख होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सियासी हलकों में यही जुमला प्रचलित है कि सत्ता का रास्ता बस्तर से निकलता है. पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर डॉ. अजय चंद्राकर का इस मुद्दे पर कहना है कि यह सच है कि राजनीति के केंद्र में बस्तर रहा, लेकिन सरगुजा को उतना महत्व नहीं मिला. शायद भौगोलिक स्थिति के कारण ऐसा हो. हालांकि वे यह मानते हैं कि वर्तमान में टीएस सिंहदेव से लेकर रामचंद्र सिंहदेव, दिलीप सिंह जूदेव, नंदकुमार साय या लरंग साय जैसे नेता सरगुजा संभाग से निकले हैं.

डॉ. चंद्राकर के मुताबिक 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सीएम के लिए कोई फेस तय नहीं किया था. उस समय पीसीसी अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष के रूप में टीएस सिंहदेव ने एक टीम की तरह काम किया. तब अपने-अपने क्षेत्र के लोगों में यह संदेश था कि सरगुजा क्षेत्र के लोग सिंहदेव को, बिलासपुर संभाग के लोग डॉ. चरणदास महंत को और दुर्ग संभाग के लोग भूपेश बघेल को सीएम के रूप में देख रहे थे. सरगुजा संभाग का जो वोटिंग बिहेवियर है, उसके मुताबिक दोनों दलों को मतदाताओं ने मौका दिया, लेकिन नेतृत्व की दृष्टि से जो डिजर्व करते थे, वह नहीं मिला.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

भरतपुर सोनहत – गुलाब कमरो, कांग्रेस

मनेंद्रगढ़ – डॉ. विनय जायसवाल, कांग्रेस

बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव, कांग्रेस

प्रेमनगर – खेलसाय सिंह, कांग्रेस

भटगांव – पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस

प्रतापपुर – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कांग्रेस

रामानुजगंज – बृहस्पत सिंह, कांग्रेस

सामरी – चिंतामणी महाराज, कांग्रेस

लुंड्रा – डॉ. प्रीतम राम, कांग्रेस

अंबिकापुर – टीएस सिंहदेव, कांग्रेस

सीतापुर – अमरजीत भगत, कांग्रेस

जशपुर – विनय कुमार भगत, कांग्रेस

कुनकुरी – यूडी मिंज, कांग्रेस

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2013

भरतपुर सोनहत – चंपादेवी पावले, भाजपा

मनेंद्रगढ़ – श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा

बैकुंठपुर – भैयालाल राजवाड़े, भाजपा

प्रेमनगर – खेलसाय सिंह, कांग्रेस

भटगांव – पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस

प्रतापपुर – रामसेवक पैकरा, भाजपा

रामानुजगंज – बृहस्पत सिंह, कांग्रेस

सामरी – डॉ. प्रीतम राम, कांग्रेस

लुंड्रा – चिंतामणी महाराज, कांग्रेस

अंबिकापुर – टीएस सिंहदेव, कांग्रेस

सीतापुर – अमरजीत भगत, कांग्रेस

जशपुर – राजशरण भगत, भाजपा

कुनकुरी – रोहित कुमार साय, भाजपा

पत्थलगांव – शिवशंकर पैकरा, भाजपा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2008

भरतपुर सोनहत – फूलचंद सिंह, भाजपा

मनेंद्रगढ़ – दीपक कुमार पटेल, भाजपा

बैकुंठपुर – भैयालाल राजवाड़े, भाजपा

प्रेमनगर – रेणुका सिंह, भाजपा

भटगांव – रविशंकर त्रिपाठी, भाजपा

प्रतापपुर – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कांग्रेस

रामानुजगंज – रामविचार नेताम, भाजपा

सामरी – सिद्धनाथ पैकरा, भाजपा

लुंड्रा – रामदेव राम, कांग्रेस

अंबिकापुर – टीएस बाबा, कांग्रेस

सीतापुर – अमरजीत भगत, कांग्रेस

जशपुर – जागेश्वर राम भगत, भाजपा

कुनकुरी – भरत साय, भाजपा

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2003

मनेंद्रगढ़ – गुलाब सिंह, कांग्रेस

बैकुंठपुर – डॉ. रामचंद्र सिंहदेव, कांग्रेस

प्रेमनगर – रेणुका सिंह, भाजपा

सूरजपुर – शिवप्रताप सिंह, भाजपा

पाल – रामविचार नेताम, भाजपा

सामरी – सिद्धनाथ, भाजपा

लुंड्रा – विजय नाथ, भाजपा

पिल्खा – रामसेवक पैकरा, भाजपा

अंबिकापुर – कमलभान सिंह, भाजपा

सीतापुर – अमरजीत भगत, कांग्रेस

बगीचा – गणेश राम भगत, भाजपा

जशपुर – राजशरण भगत, भाजपा

तपकरा – भरत साय, भाजपा

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1998

मनेंद्रगढ़ – गुलाब, कांग्रेस

बैकुंठपुर – रामचंद्र, कांग्रेस

प्रेमनगर – तुलेश्वर सिंह, कांग्रेस

सूरजपुर – भानुप्रताप, कांग्रेस

पाल – रामविचार नेताम, भाजपा

सामरी – सोहन लाल, भाजपा

लुंड्रा – रामदेव, कांग्रेस

पिल्खा – डॉ. प्रेमसाय सिंह, कांग्रेस

अंबिकापुर – मदनगोपाल सिंह, कांग्रेस

सीतापुर – प्रो. गोपाल राम, निर्दलीय

बगीचा – गणेश राम भगत, भाजपा

जशपुर – विक्रम भगत, भाजपा

तपकरा – नंदकुमार साय, भाजपा

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1993

मनेंद्रगढ़ – लाल विजय प्रताप सिंह, कांग्रेस

बैकुंठपुर – रामचंद्र, कांग्रेस

प्रेमनगर – तुलेश्वर सिंह, कांग्रेस

सूरजपुर – शिवप्रताप सिंह, भाजपा

पाल – रामविचार, भाजपा

सामरी – अमीन साय, भाजपा

लुंड्रा – भोला सिंह, कांग्रेस

पिल्खा – प्रेमसाय सिंह, कांग्रेस

अंबिकापुर – मदनगोपाल सिंह, कांग्रेस

सीतापुर – सुखदेव राम, कांग्रेस

बगीचा – विक्रम भगत, भाजपा

जशपुर – गणेश राम भगत, भाजपा

तपकरा – विष्णु देव साय, भाजपा

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1990

मनेंद्रगढ़ – चंद्रप्रताप, भाजपा

बैकुंठपुर – रामचंद्र, कांग्रेस

प्रेमनगर – खेलसाय सिंह, कांग्रेस

सूरजपुर – शिवप्रताप सिंह, भाजपा

पाल – रामविचार, भाजपा

सामरी – अमीन साय, भाजपा

लुंड्रा – रामकिशुन, भाजपा

पिल्खा – मुरारी लाल, भाजपा

अंबिकापुर – मदनगोपाल, कांग्रेस

सीतापुर – रामखेलावन, निर्दलीय

बगीचा – विक्रम भगत, भाजपा

जशपुर – गणेश राम भगत, भाजपा

तपकरा – विष्णु साय, भाजपा

पत्थलगांव – लालजीत सिंह, भाजपा

विधानसभा चुनाव 1985

मनेंद्रगढ़ – विजय सिंह, कांग्रेस

बैकुंठपुर – द्वारिका प्रसाद, भाजपा

प्रेमनगर – तुलेश्वर, भाजपा

सूरजपुर – खेलसाय, कांग्रेस

पाल – देव साय, कांग्रेस

सामरी – महेश्वर राम, कांग्रेस

लुंड्रा – भोला सिंह, कांग्रेस

पिल्खा – प्रेमसाय सिंह, कांग्रेस

अंबिकापुर – मदन गोपाल, कांग्रेस

सीतापुर – सुखीराम, कांग्रेस

बगीचा – विक्रम भगत, भाजपा

जशपुर – गणेश राम, भाजपा

तपकरा – नंदकुमार साय, भाजपा

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1980

मनेंद्रगढ़ – विजय सिंह, कांग्रेस (आई)

बैकुंठपुर – देवेंद्र कुमारी, कांग्रेस (आई)

प्रेमनगर – चंदन सिंह, कांग्रेस (आई)

सूरजपुर – लाल विजय प्रताप, कांग्रेस (आई)

पाल – देव साय, कांग्रेस (आई)

सामरी – लरंग साय, भाजपा

लुंड्रा – भोला, कांग्रेस (आई)

पिल्खा – प्रेमसाय, कांग्रेस (आई)

अंबिकापुर – मदन गोपाल, कांग्रेस (आई)

सीतापुर – सुखीराम, कांग्रेस (आई)

बगीचा – ब्लासियूस एक्का, कांग्रेस (आई)

जशपुर – लुइस बेक, कांग्रेस (आई)

तपकरा – देनेश्वर साय, कांग्रेस (आई)

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस (आई)

विधानसभ चुनाव 1977

मनेंद्रगढ़ – रामसिंह, जनता पार्टी

बैकुंठपुर – ज्वाला प्रसाद, जनता पार्टी

प्रेमनगर – सहदेव सिंह, जनता पार्टी

सूरजपुर – रेवती रमण मिश्रा, जनता पार्टी

पाल – शिवप्रताप, जनता पार्टी

सामरी – अमीन, जनता पार्टी

लुंड्रा – आसन राम, जनता पार्टी

पिल्खा – नर नारायण, जनता पार्टी

अंबिकापुर – प्रभुनारायण त्रिपाठी, जनता पार्टी

सीतापुर – सुखीराम, कांग्रेस

बगीचा – ब्लासियूस, कांग्रेस

जशपुर – सुखराम, जनता पार्टी

तपकरा – नंदकुमार साय, जनता पार्टी

पत्थलगांव – रामपुकार सिंह, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1972

मनेंद्रगढ़ – धरमपाल, कांग्रेस

बैकुंठपुर – रामचंद्र सिंहदेव, कांग्रेस

प्रेमनगर – भुवनेश्वर, भारतीय जनसंघ

सूरजपुर – धीरेंद्र नाथ, कांग्रेस

पाल – देव साय, कांग्रेस

सामरी – लरंग साय, भारतीय जनसंघ

लुंड्रा – चमरू राम, कांग्रेस

अंबिकापुर – देवेंद्र कुमारी, कांग्रेस

लखनपुर – सत्यनारायण, कांग्रेस

सीतापुर – सुखीराम, कांग्रेस

बगीचा – नरहरि प्रसाद साय, भारतीय जनसंघ

जशपुर – लुइस बेग, कांग्रेस

तपकरा – दिनेश्वर साय, भारतीय जनसंघ

पत्थलगांव – लालजीत सिंह, भारतीय जनसंघ

विधानसभा चुनाव 1967

मनेंद्रगढ़ – डी. सिंह, कांग्रेस

बैकुंठपुर – आरएस देव, कांग्रेस

प्रेमनगर – एस. सिंह, भारतीय जनसंघ

सूरजपुर – बीएस सिंह, कांग्रेस

पाल – देव साय, कांग्रेस

सामरी – एल. साय, भारतीय जनसंघ

लुंड्रा – सी. बीरसाय, कांग्रेस

अंबिकापुर – एस. त्रिपाठी, कांग्रेस

लखनपुर – डी. सिंह, भारतीय जनसंघ

सीतापुर – मोक्षमदन, कांग्रेस

बगीचा – लक्ष्मण, कांग्रेस

जशपुर – मोहन, कांग्रेस

तपकरा – केदारनाथ, भारतीय जनसंघ

पत्थलगांव – यू. सिंह, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1962

मनेंद्रगढ़ – रत्तीराम, कांग्रेस

बैकुंठपुर – ज्वाला प्रसाद, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

भैयाथान – महादेव सिंह, कांग्रेस

सामरी – जयराम, निर्दलीय

लुंड्रा – आत्माराम इंगोले, जन संघ

अंबिकापुर – अमरेश प्रसाद, निर्दलीय

सीतापुर – मोक्षमदन सिंह, कांग्रेस

जशपुर – शकुंतला देवी, राम राज्य परिषद

बगीचा – नैऋत्य पाल, राम राज्य परिषद

पत्थलगांव – लालजीत सिंह, राम राज्य परिषद

विधानसभा चुनाव 1957

मनेंद्रगढ़ – 1. रघुबर सिंह 2. बृजेंद्र लाल – कांग्रेस

सूरजपुर – 1. महादेव सिंह 2. धीरेंद्र नाथ शर्मा – कांग्रेस

अंबिकापुर – 1. बृजभूषण 2. प्रीतम कुर्रे – कांग्रेस

सीतापुर – हरिभजन सिंह, कांग्रेस

पाल – 1. भंडारी 2. कपिल देव नारायण सिंह, कांग्रेस

जशपुर – 1. राजा विजय भूषण सिंहदेव 2. जोहन – कांग्रेस

विधानसभा चुनाव 1951

मनेंद्रगढ़ – 1. प्रीतम कुर्रे, कांग्रेस 2. ज्वाला प्रसाद निर्दलीय

सामरी – शिवबक्श राम, कांग्रेस

सीतापुर – हरिभजन, निर्दलीय

अंबिकापुर – 1. ठाकुर परसनाथ, निर्दलीय 2. महाराज रामानुज शरण सिंहदेव, कांग्रेस

पाल – 1. भंडारी राम, कांग्रेस 2. धरमपाल, कांग्रेस.

साल दर साल पार्टियों का परफॉर्मेंस

2018 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 14.

2013 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 7, भाजपा – 7.

2008 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 5, भाजपा – 9.

2003 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 4, भाजपा – 10.

1998 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 8, भाजपा – 5, एक निर्दलीय.

1993 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 8, भाजपा – 6.

1990 – कुल सीटें – 14 – कांग्रेस : 3, भाजपा – 10, एक निर्दलीय.

1985 – कुल सीटें – 14, कांग्रेस : 9, भाजपा – 5.

1980 – कुल सीटें – 14, कांग्रेस : 13, भाजपा – 1.

1977 – कुल सीटें – 14, कांग्रेस : 3 कांग्रेस, 11 जनता पार्टी.

1972 – कुल सीटें – 14, कांग्रेस : 9, भारतीय जनसंघ – 5.

1967 – कुल सीटें – 14, कांग्रेस : 10, भारतीय जनसंघ – 4.

1962 – कुल सीटें – 10, कांग्रेस : 3, राम राज्य परिषद – 3, निर्दलीय – 2, एक प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, एक जनसंघ.

1957 – कुल सीटें – 6, कांग्रेस : 6.

1951 – कुल सीटें – 5, कांग्रेस : 3 कांग्रेस, निर्दलीय – 2.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Chhattisgarh Assembly Election 2018 Chhattisgarh Assembly Election 2008 Chhattisgarh Assembly Election 2003 Assembly Election 1998 Assembly Election 1993 Assembly Election 1998 Assembly Election 1990 Assembly Election 1985 Assembly Election 1980 Assembly Election 1977 Assembly Election 1972 Assembly Election 1967 Assembly Election 1962 Assembly Election 1957 Assembly Election 1951

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story