Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 सामरी विधानसभा : सामरी के समर में बीजेपी की रही बढ़त, हैट्रिक से चूक गए थे लरंग और अमिन साय

सामरी विधानसभा में अब तक 13 चुनाव हुए. इसमें 6 बार बीजेपी और कांग्रेस को 3 बार जीत मिली.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 सामरी विधानसभा : सामरी के समर में बीजेपी की रही बढ़त, हैट्रिक से चूक गए थे लरंग और अमिन साय
X
By Manoj Vyas

Chhattisgarh Assembly Election 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की सामरी विधानसभा सीट फिलहाल कांग्रेस के कब्जे में है। सामरी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां के पहले विधायक जय राम बने। साल 1962 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए जय राम ने कांग्रेस प्रत्याशी घासी को मात देकर जीत दर्ज की थी। जय राम ने तब 1758 वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। इसके बाद हुए चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति कुछ खास नहीं रही और 1967 से लेकर 1980 तक के चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

वर्तमान में यहां के विधायक चिंतामणी महराज हैं, जिन्होंने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सिद्धनाथ पैकरा को 21923 वोट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रीतम राम ने बीजेपी के सिद्धनाथ पैकरा को 31823 वोट से हराकर चुनाव जीता था। इसके पहले साल 1985 में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश्वर राम ने कांग्रेस को पहली बार सामरी विधानसभा में जीत दिलाई। उन्होंने भाजपा के लारंग साय को 8283 वोट के अंतर से हराया था। लगातार दो चुनाव जीतने वाली कांग्रेस पार्टी के यहां हौसले बुलंद हैं। लेकिन आंकड़ों पर जाएं तो यहां हमेशा से ही बीजेपी का पड़ला भारी रहा है।

सामरी से बीजेपी ने 6 बार दर्ज की है जीत

सामरी में अब तक 13 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी ने 6 बार जीत दर्ज की है। भाजपा को 1980 में पहली जीत लारंग साय ने दिलाई। लारंग साय 1967 में भारतीय जन संघ से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 1990 में भाजपा से अमिन साय चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। 1993 में हुए चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी अमिन साय रहे और उन्होंने कांग्रेस के बहादुर राम को हराया। 1998 में सोहन लाल ने भाजपा से चुनाव लड़ा और जीते। 2003 और 2008 में भाजपा से सिद्धनाथ पैकरा चुनाव जीते।

लरंग और अमिन साय 3-3 बार जीते

सामरी विधानसभा ने अब तक 13 विधायक दिए हैं। इसमें से लरंग साय और अमिन साय ने 3-3 बार जीत दर्ज की है। हालांकि दोनों हैट्रिक लगाने से चूक गए. लरंग साय साल 1967, 1972 और 1980 में विधायक बने। इसी तरह साल 1977, 1990 और 1993 के चुनाव में जीत दर्ज कर अमिन साय विधायक बने थे।

सामरी विधानसभा सीट में कौन कब रहा विधायक

वर्ष विधायक पार्टी

1962 जय राम निर्दलीय

1967 लरंग साय बीजेएस

1972 लरंग साय बीजेएस

1977 अमिन साय जेएनपी

1980 लरंग साय बीजेपी

1985 महेश्वर राम कांग्रेस

1990 अमिन साय बीजेपी

1993 अमिन साय बीजेपी

1998 सोहन लाल बीजेपी

2003 सिद्धनाथ पैकरा बीजेपी

2008 सिद्धनाथ पैकरा बीजेपी

2013 डॉ. प्रीतम राम कांग्रेस

2018 चिंतामणी महराज कांग्रेस

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story