Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 प्रेमनगर : यहां 1980 में खुला कांग्रेस का खाता, ठीक 5 साल बाद हुए चुनाव में बीजेपी जीती, अब तक हुए 12 में से 6 चुनाव कांग्रेस, 3 बीजेपी के खाते में

Chhattisgarh Assembly Election 2023 प्रेमनगर : यहां 1980 में खुला कांग्रेस का खाता, ठीक 5 साल बाद हुए चुनाव में बीजेपी जीती, अब तक हुए 12 में से 6 चुनाव कांग्रेस, 3 बीजेपी के खाते में
X
By Manoj Vyas

रायपुर। वर्ष 1962 के परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद प्रेमनगर सीट का सृजन हुआ। नई विधानसभा सीट बनने के बाद 1967 में यहां पहला विधानसभा चुनाव हुआ और पहले ही चुनाव में भारतीय जनसंघ ने इस क्षेत्र से परचम लहराया। इस चुनाव में बीजेएस के एस सिंह ने 889 वोट से चुनाव जीता और प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक बनें। इसके पांच साल बाद हुए चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनसंघ ने चुनाव जीता और भुवनेश्वर ने कांग्रेस प्रत्याशी लोचन सिंह को करीब 7228 वोटों के अंतर से मात दी।

साल 1977 में जब तीसरी बार विधानसभा चुनाव हुआ तो वर्तमान विधायक खेलसाय सिंह पहली बार कांग्रेस की टिकट पर वे चुनावी मैदान में थे और उनके सामने जनता पार्टी के उम्मीदवाार सहदेव सिंह थे। इस चुनाव में खेलसाय सिंह को करीब 4852 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

1980 में कांग्रेस ने और 1985 के चुनाव में बीजेपी ने चखा जीत का स्वाद...

वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस ने प्रेमनगर विधानसभा सीट से जीत का स्वाद चखा। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी मनि प्रताप को 6928 वोट करीब (28.19%) से हराया। वोट प्रतिशत के मामले में ये भी एक रिकॉर्ड है। क्योंकि इस विधानसभा से न तो पहले और न ही अब तक कोई भी प्रत्याशी इतनी मार्जिन से चुनाव जीत पाया है। 1985 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलेश्वर सिंह ने कांग्रेस के चंदन सिंह को 965 वोट से हराया था।

प्रेमनगर विधानसभा के तीन विधायक, जिन्होंने लगातार दो-दो बार जीता चुनाव

प्रेमनगर विधानसभा सीट में एक अलग तरह का ट्रेंड भी देखने को मिला है। यहां 1993 में हुए चुनाव के बाद से 2018 के चुनाव पर नजर डालें तो तीन विधायकों ने दो-दो बार चुनाव जीता है। 1993 और 1998 में कांग्रेस के तुलेश्वर सिंह ने चुनाव जीता। इसके बाद 2003 और 2008 में भाजपा की रेणुका सिंह विधायक बनीं। साल 2013 और 2018 के चुनावों में खेलसाय सिंह ने जीत दर्ज की।

प्रेमनगर विधानसभा सीट में कौन कब रहा विधायक

वर्ष विधायक पार्टी

1967 एस सिंह बीजेएस

1972 भुनेश्वर बीजेएस

1977 सहदेव सिंह जेएनपी

1980 चंदन सिंह कांग्रेस

1985 तुलेश्वर सिंह बीजेपी

1990 खेलसाय सिंह कांग्रेस

1993 तुलेश्वर सिंह कांग्रेस

1998 तुलेश्वर सिंह कांग्रेस

2003 रेणुका सिंह भाजपा

2008 रेणुका सिंह भाजपा

2013 भैयालाल राजवाड़े बीेजेपी

2018 खेलसाय सिंह कांग्रेस

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story