Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 लुंड्रा विधानसभा: कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की, सबसे छोटी जीत भाजपा के विजयनाथ के नाम

लुण्ड्रा विधानसभा में रहा है कांग्रेस का वर्चस्व, 13 में 9 चुनाव जीते।

Chhattisgarh Assembly Election 2023 लुंड्रा विधानसभा: कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की, सबसे छोटी जीत भाजपा के विजयनाथ के नाम
X
By Manoj Vyas

Chhattisgarh Assembly Election 2023

रायपुर। सरगुजा संभाग के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस शुरू से मजबूत रही है। ये हम नहीं, इस विधानसभा चुनाव में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में जीत और हार के आंकड़े बता रहे हैं। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए कुल 13 विधानसभा चुनाव में से 9 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यही नहीं इस विधानसभा से यदि सबसे बड़ी जीत की बात करें तो यह रिकॉर्ड भी कांग्रेस के नाम पर ही है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉ प्रीतम राम 22179 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। लेकिन सबसे कम वोट के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भाजपा के पास है। साल 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विनयनाथ सिंह ने कांग्रेस के रामदेव को महज 42 वोट के अंतर से हराया था।

भोला सिंह सबसे सफल विधायक

लुंड्रा विधानसभा सीट में अब तक कुल 13 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों की बात करें तो सबसे सफल रहे हैं कांग्रेस के भोला सिंह। भोला सिंह ने इस विधानसभा से 3 बार चुनाव जीता है, वो भी अच्छे वोट के साथ। भोला सिंह पहली बार 1980 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे। उनके सामने पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी असन राम थे। वोटिंग के बाद जब परिणाम आया तो भोला सिंह को 14045 वोट मिले, जबकि असन राम को केवल 5270 वोट। वोट प्रतिशन के हिसाब से देखें तो भोला सिंह ने यह चुनाव 34.59 वोट से जीता था, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। इसके बाद 1985 और 1993 के विधानसभा चुनाव में भोला सिंह ने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा और जीते भी।

पहले चुनाव के 28 साल बाद भाजपा को मिली जीत

इस विधानसभा सीट से भाजपा को जीत का स्वाद चखने में 28 साल लग गए। लुंड्रा विधानसभा में पहला चुनाव 1962 में हुआ और आत्माराम इंगोले यहां के पहले विधायक बनें। भाजपा ने यहां वर्ष 1990 में जीत दर्ज की। भाजपा के रामकिशुन ने कांग्रेस के भोला सिंह को 631 वोट के अंतर से हराया था। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद जब 2003 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ तो भाजपा की टिकट पर विजयनाथ सिंह ने चुनाव लड़ा और कांग्रेस के रामदेव राम को 42 वोट से हराया। इसके बाद हुए 3 विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का कब्जा रहा है।

जानिए, लुंड्रा विधानसभा से कब-कौन रहे विधायक

वर्ष विधायक पार्टी

1962 आत्माराम इंगोले जेएस

1967 सी बीरसाय कांग्रेस

1972 चमरू राम कांग्रेस

1977 असन राम जेएनपी

1980 भोला सिंह कांग्रेस

1985 भोला सिंह कांग्रेस

1990 रामकिशुन बीजेपी

1993 भोला सिंह कांग्रेस

1998 रामदेव राम कांग्रेस

2003 विजयनाथ सिंह बीजेपी

2008 रामदेव राम कांग्रेस

2013 चिंतामणी महराज कांग्रेस

2018 डॉ प्रीतम राम कांग्रेस

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story