Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : 65 सीटों पर आगे रही भाजपा : विधानसभा में मतदाताओं ने नकारा पर लोकसभा में दिखा मोदी का जलवा, यहीं कहा था – मैं भी तेली हूं

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 68 सीटें जीती थी. 6 महीने बाद लोकसभा चुनाव में 65 सीटों पर भाजपा आगे रही.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : 65 सीटों पर आगे रही भाजपा : विधानसभा में मतदाताओं ने नकारा पर लोकसभा में दिखा मोदी का जलवा, यहीं कहा था – मैं भी तेली हूं
X
By NPG News

Chhattisgarh Assembly Election 2023

मनोज व्यास @ NPG.News

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा लोगों ने नकार दिया. 6 माह बाद पीएम मोदी को हाथों-हाथ लिया. विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस 68 सीटें जीती, वहीं लोकसभा के दौरान सिर्फ 25 सीटों पर ही भाजपा से ज्यादा वोट मिले. 65 सीटों पर भाजपा आगे थी. विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़िया वाद चला, लेकिन लोकसभा में स्थानीयता के भाव से ऊपर उठकर मतदाताओं ने देश के लिए चुनाव किया. मैं भी तेली हूं... पीएम मोदी ने यह बयान छत्तीसगढ़ में ही भाठापारा की सभा में दिया था. इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान कई शहरों में पीएम ने यह बयान दिया था. यह इतना चर्चित हुआ कि आज तक जारी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता जिस मुद्दे पर खत्म हुई, वह भी कहीं न कहीं साहू (ओबीसी) से जुड़ा है. खैर, आज हम विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव परिणाम पर बात करेंगे. पहले देखें, लोकसभा चुनाव में विधानसभावार भाजपा-कांग्रेस को कितने वोट मिले...

1. सरगुजा : जीती – रेणुका सिंह, भाजपा। हारे – खेलसाय सिंह, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

प्रेमनगर – 96322 – 56277

भटगांव – 101643 – 52027

प्रतापपुर – 77659 – 67361

रामानुजगंज – 81719 – 55639

सामरी – 81897 – 61737

लुंड्रा – 75095 – 60962

अंबिकापुर – 89488 – 73449

सीतापुर – 58605 – 77475

2. रायगढ़ : जीती – गोमती साय, भाजपा। हारे – लालजीत सिंह राठिया, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

जशपुर – 94759 – 60818

कुनकुरी – 85605 – 56241

पत्थलगांव – 71051 – 79642

लैलूंगा – 76151 – 71099

रायगढ़ – 111997 – 65338

सारंगढ़ – 86652 – 80327

खरसिया – 70765 – 89496

धरमजयगढ़ – 59959 – 87729

3. जांजगीर-चांपा : जीते – गुहाराम अजगले, भाजपा। हारे – रवि भारद्वाज कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

अकलतरा – 73775 – 51100

जांजगीर-चांपा – 81819 – 45704

सक्ती – 71737 – 57562

चंद्रपुर – 65365 – 66202

जैजैपुर – 59156 – 60326

पामगढ़ – 52157 – 45650

बिलाईगढ़ – 69855 – 75398

कसडोल – 96631 – 86109

4. कोरबा : जीतीं – ज्योत्सना महंत, कांग्रेस। हारे – ज्योतिनंद दुबे, भाजपा।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

भरतपुर-सोनहत – 66729 – 45081

मनेंद्रगढ़ – 45086 – 40703

बैकुंठपुर – 63178 – 49535

रामपुर – 61117 – 90180

कोरबा – 93221 – 58247

कटघोरा – 67896 – 73401

पाली तानाखार – 39156 – 100144

मरवाही – 59777 – 65380

5. बिलासपुर : जीते – अरुण साव, भाजपा। हारे – अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

कोटा – 66112 – 63621

लोरमी – 71081 – 50075

मुंगेली – 85565 – 55907

तखतपुर – 82565 – 60564

बिल्हा – 90521 – 80188

बिलासपुर – 88207 – 47723

बेलतरा – 77500 – 56306

मस्तूरी – 71717 – 77801

6. राजनांदगांव : जीते – संतोष पांडेय, भाजपा। हारे – भोलाराम साहू, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

पंडरिया – 105993 – 78304

कवर्धा – 109126 – 102636

खैरागढ़ – 85010 – 64070

डोंगरगढ़ – 81119 – 61224

राजनांदगांव – 95280 – 51475

डोंगरगांव – 81714 – 59596

खुज्जी – 63682 – 65886

मोहला मानपुर – 39032 – 66219

7. दुर्ग : जीते – विजय बघेल, भाजपा, हारे – प्रतिमा चंद्राकर, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

पाटन – 84720 – 61963

दुर्ग ग्रामीण – 90597 – 51868

दुर्ग शहर – 99681 – 40334

भिलाईनगर – 69195 – 33104

वैशालीनगर – 107542 – 43199

अहिवारा – 105737 – 47771

साजा – 95787 – 65025

बेमेतरा – 99096 – 56585

नवागढ़ – 95090 – 56940

8. रायपुर : जीते – सुनील सोनी, भाजपा। हारे – प्रमोद दुबे, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

बलौदाबाजार – 109144 – 65923

भाठापारा – 74731 – 74497

धरसीवां – 100677 – 49902

रायपुर ग्रामीण – 114655 – 51029

रायपुर पश्चिम – 100942 – 41385

रायपुर उत्तर – 71213 – 38884

रायपुर दक्षिण – 98842 – 47267

आरंग – 82128 – 58376

अभनपुर – 83879 – 61278

9. महासमुंद : जीते – चुन्नीलाल साहू, भाजपा। हारे – धनेंद्र साहू, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

सरायपाली – 69971 – 66764

बसना – 76073 – 69165

खल्लारी – 59483 – 68726

महासमुंद – 73327 – 54556

राजिम – 81059 – 68308

बिंद्रा नवागढ़ – 96706 – 58534

कुरूद – 72843 – 70420

धमतरी – 85462 – 68756

10. कांकेर : जीते – मोहन मंडावी, भाजपा। हारे – बीरेश ठाकुर, कांग्रेस।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

सिहावा – 64061 – 71192

संजारी बालोद – 83044 – 74547

डौंडीलोहारा – 67820 – 79190

गुंडरदेही – 88145 – 76751

अंतागढ़ – 59653 – 44444

भानुप्रतापपुर – 56563 – 71254

कांकेर – 60719 – 58167

केशकाल – 63371 – 62454

11. बस्तर : जीते – दीपक बैज, कांग्रेस। हारे – बैदूराम कश्यप भाजपा।

विधानसभा – भाजपा – कांग्रेस

कोंडागांव – 52421 – 65311

नारायणपुर – 46089 – 55848

बस्तर – 49010 – 65264

जगदलपुर – 77156 – 59923

चित्रकोट – 45364 – 54945

दंतेवाड़ा – 44170 – 36631

बीजापुर – 21389 – 35428

कोंटा – 26128 – 28189

जहां कांग्रेस को लाख वोट मिले, वहां पिछड़े

क्षेत्र – विधानसभा – लोकसभा

अंबिकापुर – 100439 – 89488

सारंगढ – 101834 – 80327

सरायपाली – 100302 – 66764

कसडोल – 121422 – 86109

गुंडरदेही – 110369 – 76751

पंडरिया – 100907 – 78304

कवर्धा – 136320 – 102636

मंत्रिमंडल के सदस्यों का लोकसभा में प्रदर्शन

नाम – विधानसभा – लोकसभा

भूपेश बघेल – 84352 – 61963

टीएस सिंहदेव – 100439 – 73449

ताम्रध्वज साहू – 76208 – 51868

रविंद्र चौबे – 95658 – 65025

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम – 90148 – 67361

मोहम्मद अकबर – 136320 – 102636

कवासी लखमा – 31933 – 28189

डॉ. शिव डहरिया – 69900 – 58376

अनिला भेंडिया – 67448 – 79190

जयसिंह अग्रवाल – 70119 – 58247

गुरु रुद्र कुमार – 88735 – 47771

उमेश पटेल – 94201 – 89496

पीएम नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर और महासमुंद में सभाएं की थी. सरगुजा संभाग में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया था तो बस्तर संभाग में एकमात्र दंतेवाड़ा सीट पर भाजपा जीती थी. महासमुंद जिले की चारों सीटें भाजपा हार गई. बिलासपुर सीट भाजपा हारी, लेकिन बिलासपुर संभाग में प्रदर्शन अच्छा रहा. लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने बालोद, कोरबा और भाठापारा में सभाएं ली थी. कोरबा और बस्तर में भाजपा की हार हुई. दुर्ग और रायपुर लोकसभा में तो भाजपा सभी सीटों पर आगे रही.

एक्सपर्ट्स व्यू – बदलाव के बाद मोदी लहर

पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर डॉ. अजय चंद्राकर के मुताबिक छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में दो तरह के परिणाम देखने को मिले. यह मान सकते हैं कि विधानसभा चुनाव में मतदाता बदलाव के मूड में थे. 15 साल की सरकार के प्रति एंटी इन्कमबेंसी और घोषणाओं का असर विधानसभा चुनाव में दिखा, लेकिन लोकसभा चुनाव में लोगों ने देशप्रेम और देश में सशक्त नेतृत्व को महत्व दिया. नोटबंदी-जीएसटी का असर लोकसभा चुनाव में नहीं दिखा. राहुल गांधी न्याय योजना लेकर आए लेकिन कांग्रेस उसे लोगों तक पहुंचाने में सफल नहीं रही. भाजपा के बूथ मैनेजमेंट के साथ-साथ आरएसएस और आनुषांगिक संगठनों ने भी काम किया. यही वजह है कि विधानसभा में जहां कांग्रेस 68 सीटें जीती, वहीं लोकसभा में 65 सीटों पर पिछड़ गई थी.

Next Story