Begin typing your search above and press return to search.

Chhatisgarh News: PSC समेत रुकी हुई इन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम होंगे अब जारी, व्यापम में लटकी परीक्षाएं भी होंगी

Chhatisgarh News: PSC समेत रुकी हुई इन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम होंगे अब जारी, व्यापम में लटकी परीक्षाएं भी होंगी
X
By NPG News

Chhattisgarh News रायपुर। राज्य में 7 माह से आरक्षण घमासान के चलते भर्तियों एवं प्रवेश परीक्षाओं पर संशय बना हुआ था। कई भर्ती परीक्षाओं के साथ ही प्रवेश परीक्षाएं भी रुकी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब रुकी हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी तो होंगे ही साथ ही नई भर्ती परीक्षाएं भी प्रदेश में आयोजित हो सकेंगी। इसके साथ ही प्रोफेशनल कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।

पूर्व की रमन सरकार ने 2012 में आरक्षण का प्रतिशत 50% से बढ़ाकर 58% कर दिया था। जिसके बाद प्रदेश की सारी भर्तियां इसी के आधार पर हो रही थी। 19 सितंबर 2022 को हाईकोर्ट ने आरक्षण पर फैसला देते हुए 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक माना था। साथ ही 58% आरक्षण को निरस्त कर दिया था। हालांकि हाईकोर्ट ने पूर्व में 58% आरक्षण के आधार पर हुई भर्तियों को यथावत रखा था। जिसके बाद असमंजस की स्थिति को देखते हुए कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम रोक दिए गए थे।

व्यापम ने सिंचाई विभाग के लिए 400 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा आयोजित होने के बाद परीक्षा परिणाम भी जारी हो चुके हैं। व पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन भी हो चुके हैं। बावजूद इसके अब तक के उम्मीदवारों को जॉइनिंग नहीं दी जा सकती है। इसके पीछे विभागीय अधिकारियों ने कारण यह बताया है कि भर्ती 50% के आधार पर करें या 58% के आधार पर यह अब तक तय नहीं हो पाया है। जिसके चलते पिछले साल 10 जून को रिजल्ट जारी होने के बावजूद भी अब तक के जॉइनिंग नहीं दी जा सकी है। इसके अलावा 971 पदों पर हो रही सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में भी शारीरिक दक्षता के बाद केवल प्रारंभिक परीक्षा ही आयोजित की जा सकी है। मुख्य परीक्षा का आयोजन अब तक नहीं हो सका है।

इन दो बड़ी परीक्षाओं के अलावा पर्यावरण विभाग में 2 पदों पर सहायक संचालक के पदों के लिए प्रारंभिक मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकी है। अब तक के इसका रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। पीएससी राज्य सेवा परीक्षा के 171 पदों की भर्ती परीक्षा ले चुका है। प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी हो चुके हैं। पर अभी तक के इसके परिणाम घोषित नहीं किए जा सके हैं। राज्य वन सेवा के 211 पदों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित हो चुकी है। पर अब तक के इसके परिणाम घोषित नहीं किए जा सके हैं। राज्य अभियांत्रिकी सेवा के 85 पदों के लिए मुख्य परीक्षा ली जा चुकी है इसके परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर के 132 पदों पर परीक्षा ली जा चुकी है और इसके अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी अब तक नहीं हुई हैं।

पीएससी द्वारा फ्यून के 91 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करते हुए लिखित परीक्षा ले ली गई है। पर इसके परिणाम जारी नहीं किए जा सके। गृह विभाग अंतर्गत साइंटिफिक अफसर के 23 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। परिणाम अब तक जारी नहीं हो पाए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के 21 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हो चुकी है व परिणाम रुके है।

इसके अलावा सहायक ग्रेड-3, पटवारी,अमीन, वनरक्षक आदि के पदों के भी परिणाम जारी करने के अलावा अब सहायक विकास विस्तार अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, लेबर इंस्पेक्टर, आरआई आदि के पदों पर भी नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। बीएड,डीएड,इंजीनियरिंग, नर्सिंग,पॉलिटेक्निक, आयुर्वेद मेडिकल कालेज, वेटनरी, फार्मेसी, एग्रीकल्चर जैसे प्रोफेशनल कॉलेजों में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के नोटिफिकेशन व्यापम ने अब तक जारी नही किये हैं। जिसका भी आयोजन अब हो सकेगा। इसके अलावा राज्य में जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हाल ही में संपन्न हुई है और जॉइनिंग दी जा चुकी है, उसकी वेटिंग लिस्ट भी क्लियर की जा सकेगी।

Next Story