Begin typing your search above and press return to search.

Chhath Pooja Special Train: छठ पूजा के लिए 22 कोचों की एक और स्पेशल ट्रेन, भीड़ को देखते हुए रेल्वे ने लिया निर्णय...

Chhath Pooja Special Train: छठ पूजा के लिए 22 कोचों की एक और स्पेशल ट्रेन, भीड़ को देखते हुए रेल्वे ने लिया निर्णय...
X
By Gopal Rao

बिलासपुर। छठ पूजा के लिए भीड़ को देखते हुए रेल्वे प्रशासन ने एक और 22 कोचों की ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 08201 नंबर के साथ दुर्ग से 16/11/2023 (गुरुवार) को दोपहर 14.45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी । इस ट्रेन का रायपुर आगमन 15.40 बजे एवं प्रस्थान 15.45 बजे, भाटापारा आगमन 16.27 बजे एवं प्रस्थान 16.29 बजे, बिलासपुर आगमन 17.35 बजे एवं प्रस्थान 17.44 बजे, चाम्पा आगमन 18.23 बजे एवं प्रस्थान 18.25 बजे, रायगढ़ आगमन 19.18 बजे एवं प्रस्थान 19.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.40 बजे एवं प्रस्थान 20.42 बजे तथा यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन 17/11/2023 (शुक्रवार) को सुबह 09.30 बजे पटना पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन 0802 नंबर के साथ दिनांक 17/11/2023 (शुक्रवार) को प्रातः 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी । यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा आगमन 00.58 बजे एवं प्रस्थान 00.10 बजे (18/11/2023), रायगढ़ आगमन 02.10 बजे एवं प्रस्थान 02.12 बजे, चाम्पा आगमन 03.23 बजे एवं प्रस्थान 03.25 बजे, बिलासपुर आगमन 04.35 बजे एवं प्रस्थान 04.45 बजे, भाटापारा आगमन 05.28 बजे एवं प्रस्थान 05.30 बजे, रायपुर आगमन 07.10 बजे एवं प्रस्थान 07.15 बजे एवं 18/11/2023 (शनिवार) को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story