Begin typing your search above and press return to search.

डेस्क। जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुंछ जम्मू नेशनल हाइवे में सेना की गाड़ी में भीषण आग लगने से 4 जवान शहीद हो गए है। ये हादसा भाटादूहियां क्षेत्र में हुआ है। घटना की सूचना के बाद आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर है।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। वाहन में आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सेना की इस गाड़ी में हथियार के अलावा डीजल भी मौजूद था, जिस वजह से आग और भड़क गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, इलाके में बारिश हो रही थी, लेकिन बावजूद इसके ट्रक की आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।
हादसे में शहीद हुए जवानों की संख्या को लेकर आर्मी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया।
Next Story
