Begin typing your search above and press return to search.
पांच राज्यों में जल्द ही बदलाव: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्थिति का आकलन करने इन नेताओं की नियुक्ति की...देखें लिस्ट...

नईदिल्ली 17 मार्च 2022। पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी ने इन राज्यों में स्थिति के आकलन के लिए पांच सीनियर नेताओं की नियुक्ति की है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को मणिपुर, राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को गोवा, अजय माकन को पंजाब, जितेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश और कांग्रेस नेता अविनाश पांडे को उत्तराखंड में हार की स्थिति का आकलन करने का काम सौंपा गया है।
इस नियुक्ति के बाद कहा जा रहा हैं कि, जल्द ही इन राज्यों में नये पीसीसी अध्यक्ष की भी नियुक्ति कर ली जाएगी।
Next Story
