Begin typing your search above and press return to search.

Chandrayaan: ट्विटर के इतिहास में पहली बार एक से लेकर 29 तक चंद्रयान-3 ने किया ट्रेंड, पढ़ें... दिन भर की बड़ी खबरें

Chandrayaan: चंद्रयान-3 की सफलता का जश्‍न आज पूरा देश मना रहा है। चंद्रयान के चांंद की धरती पर उतरे ही देश में जो जश्‍न का सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान की सफलता की खुशी
X

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान की सफलता की खुशी

By Sanjeet Kumar
  • दिवाली और होली एक साथ: चंद्रयान की कामयाबी पूरे देश में मना जश्‍न
  • आतिशबाजी के साथ उड़े गुलाल, भारत माता की जय की गूंज
  • बैंड बाजा और ढोल के साथ सड़कों पर खुशियां मनाते दिखे लोग
  • राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

भोपाल: इसरो के चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लोग खुशी से झूम उठे

  • एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क।

भारतीय अंतरिक्षयान चंद्रयान-3 जैसे ही चांद की धरती को छुआ पूरा देश भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की इस सफलता के जश्‍न में डूब गया। टेलीविजन आगे आंखें गड़ाकर चंद्रयान को लाइव देख रहे लोग सड़कों पर आ गए और इसके बाद जश्‍न का दौर शुरू हो गया। ढोल और बैंड बाजा पर लोग थिरकने लगे। खुशी में कहीं आतिशबाजी तो कहीं गुलाल उड़ाए जाने लगे। पूरे देश का माहौल ऐसा हो गया मानों दिवाली और होली सहित सभी त्‍योहार एक साथ मनाया जा रहा है।

यह जायज भी था, क्‍योंकि चंद्रयान का चांद पर उतरना कोई छोटी- मोटी बात नहीं थी। वैसे भारत से पहले चांद पर तीन और देश अपना अंतरिक्ष यान सफलता पूर्वक भेज चुके हैं, लेकिन भारतीय चंद्रयान चांद के जिस स्‍थान पर उतरा है, वहां अब तक कोई पहुंच नहीं पाया था। भारतीय चंद्रयान-3 चांद की दक्षिणी ध्रुव पर उतारा है जहां लैंड करना अपेक्षाकृत ज्‍यादा कठिन है। भारत ने यह सफलता ऐसे समय में हासिल की है जब सप्‍ताभर पहले ही रुस की चांद पर उतरने की कोशिश असफल रही है।

भारत को मिली इस बड़ी कामयाबी का असर सोशल मीडिया पर भी दिखा। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ट्विटर पर आज सुबह से ही चंद्रयान ट्रेंड कर रहा था। शाम होते- होते ट्विटर पर चंद्रयान पूरी तरह हावी हो गया। अंतरराष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चंद्रयान-3 और उससे संबंधित हैशटैग ही ट्रेंड कर रहा था। भारत में टॉप ट्रेडिंग में एक से लेकर 29 तक केवल चंद्रयान और उससे संबंधित हैशटैग ही थे। जानकार बता रहे हैं कि ट्विटर के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब सभी ट्रेंड एक ही विषय से संबंधित रहें हो।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग

1· Chandrayaan3 795K posts

2· IndiaOnTheMoon 72.4K posts

3· Jai Hind 104K posts

4· VikramLander 68.3K posts

5· चंदा मामा 16.1K posts

6· ProudMoment 8,160 posts

7· दक्षिणी ध्रुव 12.6K posts

8· History Created 47.6K posts

9· Jai Ho 8,582 posts

10 · Scientists 86.8K posts

11· साउथ पोल 3,566 posts

12· Every Indian 39.8K posts

13· Vande Mataram 6,862 posts

14· भारत महान 5,983 posts

15· Congrats India 4,659 posts

16· SO PROUD 100K posts

17· Finally India 6,367 posts

18· Historic Moment 35.2K posts

19· Mission Accomplished 3,148 posts

20 ·INDIA INDIA 995K posts

21· चन्दा मामा 15.3K posts

22· Hello Moon 8,959 posts

23· History Made 43K posts

24· India Creates History 6,636 posts

25· Many Congratulations 9,207 posts

26 ·Congratulations Everyone 15K posts

27· India Proud 69.4K posts

28. Goosebumps 21.7K posts

29. MoonLanding 36K posts

वर्ल्‍ड लेबल पर यह हैशटैग रहा टॉप पर

चंद्रयान_3 28.3K posts

NASA 12.4K posts

चंदा मामा 14.3K posts

India Proud 63.4K posts

ThankYouISRO 2,145 posts

Hello Moon 8,631 posts


भारत ने आज इतिहास रच दिया: सीएम भूपेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।



अहमदाबाद: चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लोगों ने जश्न मनाया

PM मोदी ने दी पूरी टीम को बधाई, कहा- चंदा मामा बस एक ‘टूर’ के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्‍त दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हैं। पीएम मोदी ने वहीं से लाइव देखा और उसक बाद इसरो की इस सफलता पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। वचुर्अल माध्यम से अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं, राष्ट्र जीवन की चिरिंजीव चेतना बन जाती हैं। ये पल अविस्मरणीय है। ये क्षण अभूतपूर्व है। ये क्षण, विकसित भारत के शंखनाद का है। ये क्षण, नए भारत के जयघोष का है। ये क्षण, मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण, 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। ये क्षण, भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नईं चेतना का है। ये क्षण, भारत के उदयीमान भाग्य के आह्वान का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया, और चाँद पर उसे साकार किया। और हमारे वैज्ञानिक साथियों ने भी कहा कि India is now on the moon. आज हम अन्तरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं।

मैं इस समय ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हूँ। लेकिन, हर देशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था। नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है। हृदय से मैं भी अपने देशवासियों के साथ, अपने परिवारजनों के साथ उल्लास से जुड़ा हुआ हूँ। मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को जी जान से बहुत-बहुत बधाई देता हूँ, जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया है। उत्साह, उमंग, आनंद और भावुकता से भरे इस अद्भुत पल के लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाइयाँ देता हूँ!

हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम और प्रतिभा से भारत, चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। अब आज के बाद से चाँद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे, कथानक भी बदल जाएंगे, और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। भारत में तो हम सभी लोग धरती को माँ कहते हैं और चाँद को मामा बुलाते हैं। कभी कहा जाता था, चंदा मामा बहुत ‘दूर’ के हैं। अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे- चंदा मामा बस एक ‘टूर’ के हैं।

On this joyous occasion, I would also like to address all the people of the world, the people of every country, and region. India’s successful moon mission is not India’s alone. This is a year in which the world is witnessing India’s G-20 presidency. Our approach of ‘One Earth, One Family, One Future’ is resonating across the globe. This human-centric approach that we represent has been welcomed universally. Our moon mission is also based on the same human-centric approach. Therefore, this success belongs to all of humanity. And it will help moon missions by other countries in the future. I am confident that all countries in the world, including those from the Global South, are capable of achieving such feats. We can all aspire for the moon and beyond.

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जश्न मनाया

चंद्रयान महाअभियान की ये उपलब्धि, भारत की उड़ान को चन्द्रमा की कक्षाओं से आगे ले जाएगी। हम हमारे सौरमण्डल की सीमाओं का सामर्थ्य परखेंगे, और मानव के लिए ब्रह्मांड की अनंत संभावनाओं को साकार करने के लिए भी जरुर काम करेंगे। हमने भविष्य के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। जल्द ही, सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए इसरो ‘आदित्य L-1’ मिशन लॉंच करने जा रहा है। इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्यों में से एक है। गगनयान के जरिए देश अपने पहले human स्पेस फ्लाइट मिशन के लिए भी पूरी तैयारी के साथ जुटा है। भारत बार-बार ये साबित कर रहा कि sky is not the limit.

साइंस और टेक्नोलॉजी, देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। इसलिए आज के इस दिन को देश हमेशा-हमेशा के लिए याद रखेगा। यह दिन हम सभी को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। ये दिन हमें अपने संकल्पों की सिद्धि का रास्ता दिखाएगा। ये दिन, इस बात का प्रतीक है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है। एक बार फिर देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के मिशन के लिए ढेरों शुभकामनाएं! बहुत बहुत धन्यवाद।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story