Begin typing your search above and press return to search.

Chanakya niti: चाणक्य ने नारी के बारे किया है आगाह, ऐसी महिला चाहे जितनी भी खूबसूरत हो, दूरी बनाकर रखिए

Chanakya niti: चाणक्य ने नारी के बारे किया है आगाह, ऐसी महिला चाहे जितनी भी खूबसूरत हो, दूरी बनाकर रखिए
X
By NPG News

रायपुर

शांति सुमन

Chanakya niti: नारी को सर्वदा पूजनीय माना गया है। भगवान भी नारी को माता तुल्य सर्वोच्च दर्जा देते हैं। लेकिन चाणक्य ने नीतिशास्त्र में नारी के बारे में भी बातें बताई हैं। चाणक्य ने कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताया है जिनसे किसी को भी हमेशा दूरी बनाकर रखना चाहिए। नही तो आप परेशानी में फंस सकते हैं। वो कितनी भी सुंदर हो उनसे शादी का ख्याल निकाल देना चाहिए। जानते हैं कि वे कौन सी महिलाएं हैं जिनसे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

वैसे तो शास्त्रों में नारी के संबंध में कहा गया है कि उन्हें समझना नामुमकिन है। उनके संबंध में ऐसा माना जाता है कि स्वयं भगवान भी ये नहीं समझ सकते कि किसी महिला के मन में क्या चल रहा है। कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर महिलाओं के स्वभाव में शामिल होती हैं। ये बातें कौन-कौन सी हैं इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में बताया है।

चाणक्य कहते है की …

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।

अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

इस श्लोक में चाणक्य ने कहा है कि

ऐसी नारी से दूरी अच्छी

ज्यादातर स्त्रियां बात-बात पर झूठ बोलती हैं। झूठ बोलने के स्वभाव के कारण वे कई बार मुसीबत में भी फंस जाती हैं। वे कहते हैं कि बहुत स्त्रियों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे अचानक ही कुछ भी काम कर बैठती हैं। बिना सोच-विचार के ही कुछ कार्य कर देना स्त्रियों के लिए आम बात हैं।

ऐसी महिलाएं परेशानी में डालती है।

चाणक्य के अनुसार काफी स्त्रियां बात-बात पर नखरे करती हैं। दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने के लिए या अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए स्त्रियां तरह-तरह के नखरे दिखाती हैं। कुछ महिलाएं अति आत्मविश्वास के चलते मूखर्तापूर्ण कार्य कर देती हैं।

इनकी वजह से होता है भारी नुकसान

ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर ज्यादातर महिलाएं धन की लोभी होती हैं। उन्हें धन और स्वर्ण के प्रति खास लगाव रहता है। धन लालच में कुछ स्त्रियां सही-गलत का भेद भूल जाती हैं।

चरित्रहीन नारी सर्वनाश का कारण

जो नारी एक से अधिक पुरूषों से संबंध रखती हो ऐसी स्त्री से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री के घर का भोजन करना भी पाप की श्रेणी में आता है। धुम्रपान और मदिरापान करने और बुरे कर्म में लिप्त स्त्री बहुत दूर रहना चाहिए।

दुष्ट स्वभाव वाली स्त्री से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री अपने स्वार्थ के लिए समय आने पर आपको अपमानित करने का साथ ही अहित करने से भी पीछे नहीं हटती है। ऐसी स्त्री आपका सर्वनाश कर सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी स्त्री के साथ नहीं रहना चाहिए।

कौन थे आचार्य चाणक्य

भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का महत्वपूर्ण स्थान है। एक समय जब भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित था और विदेशी शासक सिकंदर भारत पर आक्रमण करने के लिए भारतीय सीमा तक आ पहुंचा था, तब चाणक्य ने अपनी नीतियों से भारत की रक्षा की थी।

चाणक्य ने अपने प्रयासों और अपनी नीतियों के बल पर एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया जो आगे चलकर चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से प्रसिद्ध हुए और अखंड भारत का निर्माण किया।चाणक्य के काल में पाटलीपुत्र (वर्तमान में पटना) बहुत शक्तिशाली राज्य मगध की राजधानी था। उस समय नंदवंश का साम्राज्य था और राजा था धनानंद। कुछ लोग इस राजा का नाम महानंद भी बताते हैं।

एक बार महानंद ने भरी सभा में चाणक्य का अपमान किया था और इसी अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए आचार्य ने चंद्रगुप्त को युद्धकला में पारंपत किया। चंद्रगुप्त की मदद से चाणक्य ने मगध पर आक्रमण किया और महानंद को पराजित किया।आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। जो भी व्यक्ति नीतियों का पालन करता है, उसे जीवन में सभी सुख-सुविधाएं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

Next Story