Begin typing your search above and press return to search.

CG बिग ब्रेकिंग: कॉलेज में युवक ने छात्रा को मारी गोली...कट्टे से ही खुद पर भी किया फ़ायर...युवक की मौत...

CG बिग ब्रेकिंग: कॉलेज में युवक ने छात्रा को मारी गोली...कट्टे से ही खुद पर भी किया फ़ायर...युवक की मौत...
X
By NPG News

सूरजपुर,12 मार्च 2022। ज़िला मुख्यालय से क़रीब सत्तर किलोमीटर दूर स्थित प्रेमनगर कॉलेज में युवक ने कॉलेज में सहेलियों के साथ खड़ी युवती को गोली मार दी, युवती पर गोली चलाने के बाद युवक ने कट्टे से खुद पर भी गोली चला दी। युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले ज़ाया गया है।

घटना सुबह क़रीब दस बजे की है जबकि युवती अपने सहेलियों के साथ कॉलेज में खड़ी थी, तभी संजय भगत नामक युवक आया और उसने सहेलियों से कहा कि वे दूर चली जाएँ उसे कुछ बात करनी है। कुछ युवतियाँ हटी ही थीं कि अचानक संजय ने कट्टा निकाला और युवती को गोली मार दी। इसके ठीक बाद संजय ने खुद के माथे पर कट्टा रख ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौक़े पर ही संजय की मौत हो गई।

प्रथम दृष्टया मामला एक तरफ़ा प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। युवती की हालत नाज़ुक है, पुलिस जाँच में जुटी है।

Next Story