CG वीडियो-बाउंसर की पुलिस ने की पिटाई: शिव महापुराण कथा के दौरान बाउंसर की पिटाई का वीडियो वायरल, पढ़ें पूरी खबर....

CG वीडियो-बाउंसर की पुलिस ने की पिटाई: शिव महापुराण कथा के दौरान बाउंसर की पिटाई का वीडियो वायरल, पढ़ें पूरी खबर....
X

रायपुर। राजधानी में शिव महापुराण कथा के दौरान एक बाउंसर की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाउंसर को पुलिसकर्मी पीटते हुए दिख रहे है। वायरल वीडियो सिर्फ 11 सेकेंड का है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को गुढ़ियारी में आयोजित शिव महापुराण कथा वचन का समापन समाहरोह था। कथा में भीड़ भी काफी थी। इस बीच जब लाइन डीएसपी तिवारी मौके पर पहुंचे तो बाउंसर उनसे भी धक्का मुक्की करने लगा। ये देख वहां मौजूद पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने बाउंसर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की तरफ से बाउंसर के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Tags

Next Story