Begin typing your search above and press return to search.

CG-जुड़वा भाइयों की मौत: 4 हाथ व 2 सिर वाले जुड़वां भाई शिवनाथ और शिवराम अब नहीं रहे...कुछ दिनों से थे बीमार...जुड़वा भाइयो पर बन चुकी है कई डाक्यूमेंट्री...

CG-जुड़वा भाइयों की मौत: 4 हाथ व 2 सिर वाले जुड़वां भाई शिवनाथ और शिवराम अब नहीं रहे...कुछ दिनों से थे बीमार...जुड़वा भाइयो पर बन चुकी है कई डाक्यूमेंट्री...
X
By NPG News

बलौदाबाजार 31 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के लवन गांव में रहने वाले जुड़वा शिवनाथ और शिवराम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों भाई कुछ दिनों से बीमार चल रहा थे और दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा था।

ग्राम खैंदा (खैरा) के राजकुमार साहू के घर में जुड़वा बच्चों का जन्म 20 साल पहले हुआ था। जन्म से ही दोनों का शरीर एक में जुड़ा हुआ था। इन जुड़वां बच्चों के दो पैर, चार हाथ व दो सिर थे। दोनों हाथ और पैर के सहारे से चलते थे। खाना भी एक साथ खाते थे। साथ ही पूरा रहन सहन एक दूसरे के सहारे ही करते, जिससे इन्हें कई तरह की समस्याओं से सामना करना पड़ता था। दोनों का पेट एक ही था। दोनों भाईयों में से कोई एक भी खाना खा ले तो दूसरे का भी पेटभर जाता था।

कुछ समय पहले ही शिवराम और शिवनाथ ने एक स्कूटी खरीदी थी, जिसे उन्होंने मोडीफाई कराया था और उसी में दोनों भाई घूमते फिरते थे। पिछले साल दोनों भाइयों का पेट्रोल डलाते वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

शिवराम और शिवनाथ प्रदेश ही नहीं देश विदेश में भी काफी प्रसिद्ध थे। दोनों जुड़वा भाइयों की कई डाक्यूमेंट्री आप यूट्यूब में भी देख सकते है। शिवराम और शिवनाथ के कई शो डिस्कबरी में भी चल चुके है। जिसके कारण इनसे मिलने देश सहित विदशों से भी कई डॉक्टर मिलने आये थे। वही दोनों का शरीर एक होने के कारण कई समस्याओं से दोनों को जूझना पड़ता था।

Next Story