Begin typing your search above and press return to search.

यूथ कांग्रेस में CG से 5: बेस्ट परफॉर्मर कोको राष्ट्रीय महासचिव, बिलासपुर को छोड़ हर संभाग से एक-एक सचिव

सीएम भूपेश बघेल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

यूथ कांग्रेस में CG से 5: बेस्ट परफॉर्मर कोको राष्ट्रीय महासचिव, बिलासपुर को छोड़ हर संभाग से एक-एक सचिव
X
By NPG News

रायपुर, 10 जून 2022। यूथ कांग्रेस की नेशनल बॉडी में छत्तीसगढ़ से 5 नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेस्ट परफॉर्मर रहे पूर्ण चंद्र पाढ़ी (कोको) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा बिलासपुर को छोड़कर हर संभाग से राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को नई नियुक्तियां की हैं। इसमें छत्तीसगढ़ से 5 नेताओं को शामिल किया गया है। बस्तर संभाग से कोको को राष्ट्रीय महासचिव, रायपुर से मिलिंद गौतम और लोकेश वशिष्ठ, दुर्ग से मोहम्मद शाहिद व सूरजपुर से शशि सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। शशि पूर्व राज्यमंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। फिलहाल यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रही हैं। इस नियुक्ति में जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। हालांकि बिलासपुर संभाग से किसी पदाधिकारी को नहीं लेने पर पर तरह के समीकरण की चर्चा है।

Next Story