Begin typing your search above and press return to search.

CG-तीन आंखों वाला बछड़ा, किसान के घर पैदा हुआ त्रिनेत्र वाला बछड़ा, भगवान का अवतार समझकर लोग कर रहे पूजा

CG-तीन आंखों वाला बछड़ा, किसान के घर पैदा हुआ त्रिनेत्र वाला बछड़ा, भगवान का अवतार समझकर लोग कर रहे पूजा
X
By NPG News

रायपुर 16 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक किसान के घर तीन आंखों वाले बछड़े का जन्म हुआ है। बछड़े के जन्म की खबर के बाद दूर दूर से लोग इसे देखने के लिये आ रहें है और इस बछड़े को भगवान शिव का अवतार मानकर इस पर फूल, नारियल और अगरबत्ती लगाकर पूजा कर रहे हैं।

दरअसल मामला राजनांदगांव के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव का है। यहां रहने वाले किसान हेमन्त के यहां 14 जनवरी को एक बछड़े का जन्म हुआ। बछड़े की तीन आंखें है। इधर जैसे ही इसकी सूचना आसपास के गांव में हुई तो बड़ी संख्या में बछड़े को देखने के लिए लोग पहुंच रहे है। साथ ही इसे भगवान का अवतार समझकर उसकी पूजा भी कर रहे है।

बता दें किसान हेमन्त चंदेल खेती के साथ साथ गऊ पालन भी करता है और यही वजह है कि उसके पास बड़ी संख्या में गाय भी है। किसान के घर जब मकर संक्रांति के दिन इस बछड़े का जन्म हुआ तो वो भी उसे देखकर हैरान है।

वहीँ पशुचिकित्सा का कहना है कि, भ्रूण विकसित नहीं हो पाया था इसलिए इस तरह का बछड़ा पैदा हुआ है।

Next Story