Begin typing your search above and press return to search.

CG: एसपी साहब की स्थिति हुई हास्यपद, विधायकों के प्रेशर में 21 इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर आर्डर वापिस लेना पड़ा

CG: एसपी साहब की स्थिति हुई हास्यपद, विधायकों के प्रेशर में 21 इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर आर्डर वापिस लेना पड़ा
X
By NPG News

सूरजपुर, 15 मई 2022। एसपी ने 21 इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया। मगर विधायक के प्रेशर में उन्हें बैकफुट पर आना पड़ गया।

बताते हैं, सत्ताधारी पार्टी के विधायक ने उन्हें सर्किट हाउस तलब किया। और आदेश को मौखिक तौर पर रोक दिया गया।

जाहिर है, सूरजपुर जिले में पुलिस ट्रांसफर पर राजनीति भारी पड़ गई। लिहाजा, एसपी ने जारी ट्रांसफर लिस्ट को कुछ ही घंटे बाद कैंसल कर दिया। इस मामले में विधायक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे वो पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर और एसपी रामकृष्ण साहू से हुई चर्चा का जिक्र कर रहे है।

दरसअल ये पूरा मामला सूरजपुर का है। 13 मई को एसपी रामकृष्ण ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट के आने के बाद जिले के विधायक एसपी से नाराज हो गए और सीधे उन्हें सर्किट हाउस बुला लिया। यहां पर विधायको ने एसपी के सामने अपनी अपनी बात रखी, जिसके बाद कुछ ही घंटों बाद एसपी ने ट्रांसफर लिस्ट को निरस्त कर दिया।

इस मामले को लेकर सूरजपुर विधायक भटगांव विधायक और संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एसपी से हुई चर्चा का जिक्र कर रहे हैं, देखें ये वीडियो....


Next Story