CG-थानेदार साहब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला: चरित्र शंका में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या...फिर खुद पहुंचा थाने

X
By - NPG News |30 Oct 2022 4:47 PM IST
बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद आरोपी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के सकरी है।
दरअसल, बीजा निवासी जगेंद्र साहू 38 वर्ष अपनी पत्नी निशा साहू 32 वर्ष के साथ सकरी में रहता था। जगेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर आये दिन दोनों में विवाद भी होता था। आज सुबह जब दोनों घांस काटने खेत गए थे तो इसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुल्हाड़ी से युवक ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और इनकी जानकारी थानेदार को दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
