Begin typing your search above and press return to search.

CG-शिक्षक की काॅलेज में लाश: काॅलेज परिसर में लटकता मिला प्रभारी प्रिंसिपल का शव, मची सनसनी.... पुलिस जांच में जुटी...

CG-शिक्षक की काॅलेज में लाश: काॅलेज परिसर में लटकता मिला प्रभारी प्रिंसिपल का शव, मची सनसनी.... पुलिस जांच में जुटी...
X
By NPG News

दुर्ग 28 अक्टूबर 2021। काॅलेज में प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है, जो शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक शिक्षक का नाम भुवनेश्वर नायक है, जो दुर्ग के शासकीय नागरिक कल्याण काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना नांदिनी थाना क्षेत्र की है। आज सुबह काॅलेज के प्रभारी प्रिंसिपल भुवनेश्वर नायक का शव पुराने काॅलेज परिसर में फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद काॅलेज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नांदिनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से निकाला गया। वहीं पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में काॅलेज के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल प्राचार्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता पुलिस लगाने में जुट गई है।

Next Story