Begin typing your search above and press return to search.

CG-सब इंस्पेक्टर की हत्या: होमगार्ड में सब इंस्पेक्टर दीपेन्द्र सिंह की हत्या.. शव बरामद.. बीते 25 अक्टूबर से दर्ज थी गुमशुदगी

CG-सब इंस्पेक्टर की हत्या: होमगार्ड में सब इंस्पेक्टर दीपेन्द्र सिंह की हत्या.. शव बरामद.. बीते 25 अक्टूबर से दर्ज थी गुमशुदगी
X
By NPG News

बैकुंठपुर,29 अक्टूबर 2021। होमगार्ड में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ दीपेन्द्र सिंह जिसकी गुमशुदगी बीते 25 अक्टूबर को कोतवाली में दर्ज कराई गई थी,उसकी हत्या हो चुकी है, पुलिस को कुछ देर पहले ही उसके शव मिल गया है। पुलिस एक आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटनाक्रम को लेकर विस्तृत ब्यौरा आना अभी शेष है। पुलिस को उसका शव मिल गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को पकड़ा है, जबकि एक की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात बीते 24 अक्टूबर की रात को तब हुई जबकि कथित तौर पर दीपेन्द्र सिंह सोंस में विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी के घर पर मौजुद थे।

हत्यारोपियों के रुप में जिनकी पहचान हुई है उनमें एक महिला का देवर जबकि शेष अन्य उसके दोस्त हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार दीपेंद्र सिंह को महिला के घर के बाहर से उठाया गया और हत्या कर शव दूर गाड़ दिया गया। पुलिस को अब से कुछ देर पहले शव बरामद हो गया है।

कप्तान संतोष सिंह ने कहा..."दीपेंद्र सिंह की गुमशुदगी बीते 25 अक्टूबर दर्ज हुई थी, उसकी हत्या की जा चुकी है, पुलिस टीम शव को शव मिल गया है.. अभी तीन हिरासत में है जबकि एक की तलाश जारी है"

Next Story