Begin typing your search above and press return to search.

CG: थाना प्रभारी पर सिपाहियों ने तानी बंदूक, SP ने दो आरक्षकों को किया बर्खास्त...

Bilaspur News CG
X

POLICE CG

By NPG News

जांजगीर-चाम्पा 2 मार्च 2022। लगातार अनुशासनहीनता,शराब खोरी व असमाजिक तत्वों से सम्पर्क रखने वाले दो आरक्षको को एसपी अभिषेक पल्लव ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रक्षित निरीक्षक की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने यह कार्यवाही की है। आरक्षक क्रमांक 992 धमेंद्र बंजारे व आरक्षक क्रमांक 672 दुर्गेश खूंटे मुलमुला थाना में पदस्थ थे। इस दौरान दोनो आरक्षको ने एकराय होकर थाना के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जम कर गाली गलौच किया था इस दौरान थाना आये मीडियाकर्मी से भी दोनो आरक्षको ने दुर्व्यवहार कर धक्का मुक्की की थी व बीच बचाव करने पर दोनो आरक्षको ने थाना प्रभारी पर ही बंदूक तान दी थी।

उक्त कृत्य के चलते दोनो आरक्षको को निलंबित कर रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी से मामले की जांच करवाई गई। जिसमें थाना के सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के बयान भी लिये गए। थाना प्रभारी ने भी अपने कथन में बताया कि दोनो आरक्षक लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते थे और जिन्हें पूर्व में भी समझाईश दी जा चुकी थी। दोनो आरक्षको के काल रिकार्ड का भी अवलोकन किया गया जिसमें दोनो आरक्षक बिना अनुमति के थाना क्षेत्र के बाहर अन्य थाना क्षेत्रों में घूमते व असामाजिक तत्वों से सतत सम्पर्क में रहना पाए गए। जिससे पुलिस की गोपनीयता भंग होने व पुलिस बल को गम्भीर क्षति होने की आशंका उतपन्न हो सकती थी।

पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, जांच में दोनो आरक्षक निरन्तर शराबखोरी के आदि व झगड़ालू प्रवृति के पाए गए। पुलिस कर्मी अक्सर ड्यूटी में हथियार रखते हैं लिहाजा पुलिसकर्मियों के उग्र रवैये के चलते अपने साथ ही अन्य को भी क्षति पहुँचाये जाने की आशंका थी। लिहाजा विभागीय जांच में कदाचरण व अनुशासनहीनता प्रमाणित होने पर दोनो आरक्षक धमेंद्र बंजारे 992 व आरक्षक दुर्गेश खूंटे 672 को एसपी अभिषेक पल्लव ने बर्खास्त कर दिया हैं।

Next Story