Begin typing your search above and press return to search.

CG राहत भरी खबर... कल से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा पर मानसून के आने में हो सकती है देर...जानें क्यों

06 जून को महासमुंद में सर्वाधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में 44.1 और दुर्ग मं् 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

CG राहत भरी खबर... कल से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा पर मानसून के आने में हो सकती है देर...जानें क्यों
X
By NPG News

रायपुर, 06 जून 2022। नौतपे के बाद भी तेज गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक 07 जून के बाद से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है। 7 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 10 जून से पहले प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार इसमें एक-दो दिन की देरी हो सकती है, क्योंकि 06 जून की स्थिति में मानसून अभी भी कर्नाटक के पास अटक गया है। 10 जून तक मानसून बस्तर तक पहुंचता है। इस बार बस्तर तक पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने में भी समय लगेगा।


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

महासमुंद में 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान

06 जून को महासमुंद में सर्वाधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में 44.1 और दुर्ग मंस 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 07 जून को बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Next Story