Begin typing your search above and press return to search.

CG- Aaj ka rashifal: कर्क, वृश्चिक, धनु राशि वालों को आज अच्छा लाभ होगा...मकर, कुंभ, राशि वालों को सेहत का रखना होगा ध्यान... पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 8 सितंबर 2022 गुरुवार

तिथि – त्रयोदशी तिथि 09:03 PM तक फिर चतुर्दशी

नक्षत्र- श्रवण 01:46 PM तक उपरांत धनिष्ठा

योग- अतिगण्ड

राहुकाल - 01:56 PM से 03:29 PM तक

चन्द्रमा - 12:39 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज भाग्य चमकेगा। आज जातक की नौकरी में सफलता मिलेगी। विदेशों में रहने वाले लोगों को अचानक लाभ मिलेगा ।आय अच्छी होगी । परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य रहेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- आज गणेश जी को 11 दुर्वा चढ़ायें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक का बिजनेस अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक रूप से दिन थोड़ा अशांत होगा। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ परेशानी होगी। सेहत अनुकूल रहेगा। दोस्तों से वाद-विवाद से बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज जातक हनुमान जी पूजा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जीवनसाथी के साथ मुश्किलों से भरा रह सकता है। इसकी वजह से बेचैन और अनिश्चित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। प्रेम में कोई मिलेगा जिसका इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। बाहर जाने से पहले मास्क लगाना ना भूले।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज शनिदेव की पूजा करें तो लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन रचनात्मक कौशल चरम पर रहेगा । रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ भी मिलेगा। अपने घर को फिर से व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी करेंगे। अपने दोस्तों या परिवार के साथ छोटी यात्रा कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज गुरु व्रत करें लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक मिश्रित परिणाम मिलेगा। नौकरी व बिजनेस में जटिलताओं से भरा दिन रहेगा। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। यात्रा फायदेमंद होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- धार्मिक पुस्तकें दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक के लिए निराशाजनक हो सकती है। बिजनेस संबंधी यात्राएं सफल नहीं होगी। आज किसी नई नौकरी में शुरुआत करने के लिए सही नहीं है। ऑफिस में झगड़े और टकराव से बचने का प्रयास करें।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक के लिए बहुत उत्साहजनक नहीं रहेगा। आज हर काम में विलंब और रुकावट होगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा और आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज नारायण कवच का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज मिला-जुला दिन है। काम के नए अवसर मिलेंगे और अत्यधिक लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। लेकिन पारिवारिक जीवन की उथल-पुथल, परिवार के सदस्यों की बिगड़ती सेहत से तनाव होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज चंदन का तिलक लगाएं लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज सफलता से भरा रहेगा। आज गुणवत्ता और प्रदर्शन पर जोर दें। संबंधों के लिए सतर्क रहे। विवाह संबंध में भी सतर्कता बरतें। नौकरी में नए-नए ऑफर मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जातक के लिए स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब होगी। सेहत कमजोर होगी। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए ग्रहों की स्थिति सोच को गड़बड़ कर सकती है और अनिश्चित, स्वतंत्र और जिद्दी हो सकते हैं। ऑफिस में कूटनीति का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस और आर्थिक लाभ में आकस्मिक समस्याओं के कारण,संकट और तनाव की स्थिति हो सकती हैं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज ऊं ह्रीं हनुमनते नम:।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के लिए बाधाओं और मुश्किलों को दूर करने का समय है। काम पर दूसरों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने से बचें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी मिलेगी। जातक के बच्चे जीवन में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे। सेहत अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

Next Story